द. कोरिया जेजू विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 179 हुयी

द. कोरिया जेजू विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 179  हुयी

एजेंसी
सियोल। साउथ कोरिया में मुआन एयरपोर्ट पर जेजू एयर का विमान क्रैश हो गया। विमान में 175 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर समेत 181 लोग थे। 179 शव बरामद किए जा चुके हैं। रेस्क्यू टीम ने 2 लोगों को जिंदा बचा लिया है। बाकी 2 यात्रियों के भी मारे जाने की आशंका जताई गई है। मरने वालों में 83 पुरुष और 85 महिलाएं हैं। 11 शवों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
विमान हादसा भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 5:37 बजे हुआ। बैंकॉक से आ रहा प्लेन एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था, लेकिन लैंडिग गियर में खराबी की वजह से विमान के पहिए नहीं खुले। हादसे के बाद एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद कर दिए गए। सभी लोकल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं।

 


इमरजेंसी में विमान की बेली लैंडिंग कराई गई। इसमें प्लेन की बॉडी सीधे रनवे से टकराती है। इस दौरान विमान रनवे पर फिसलता हुआ एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल से जा टकराया। उसमें धमाके के साथ आग लग गई।
हादसे के पहले मुआन एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से प्लेन से पक्षी टकराने का अलर्ट भेजा गया था। प्लेन के लैंडिंग गियर में खराबी की एक वजह यह भी हो सकती है।


जेजू एयरलाइन का जो प्लेन क्रैश हुआ है, वह अमेरिकी कंपनी बोइंग का 737-800 प्लेन था। प्लेन ने एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए दो बार कोशिश की। पहली बार में लैंडिग गियर नहीं खुलने की वजह से प्लेन लैंड नहीं हो पाया था। इसके बाद प्लेन ने एयरपोर्ट का एक चक्कर लगाया था। पायलट ने दूसरी बार प्लेन को बिना लैंडिग गियर के ही बैली लैंडिंग (बॉडी के बल) कराने का फैसला किया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में मुताबिक प्लेन के विंग से पक्षी के टकराने का दावा किया जा रहा है। इसकी वजह से लैंडिग गियर खराब हुआ और लैंड करते वक्त खुल नहीं पाया। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक विमान पिछले 15 साल से ऑपरेशनल था। ये विमान पहले कभी दुर्घटनाग्रस्त भी नहीं हुआ है। 

Read More  2024 में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ 2200 हिंसक घटनाएं हुईं

Tags: