चीन में दुनिया के सबसे लम्बे सुरंग का निर्माण पूर्ण
On
बीजिंग। चीन में शिनजियांग स्वायत्त क्षेत्र के उत्तरी और दक्षिणी भाग को जोड़ने वाले दुनिया के सबसे लम्बे सुरंग तियांशन शेंगली का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक 14 मील लंबे इस सुरंग का निर्माण तिआंशां पर्वत के मध्य भाग में किया गया है। माना जा रहा है कि सुरंग पर यातायात के शुरू हो जाने के बाद इस पर्वत के एक से दूसरे छोर तक पहुंचने में सिर्फ 20 मिनट लगेंगे, जबकि इससे पहले यही दूरी तय करने में कई घंटे तक लग जाते थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह परियोजना दक्षिणी शिनजियांग में क्षेत्रीय राजधानी उरुमकी और उत्तरी शिनजियांग में युली काउंटी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। इस सुरंग के शुरू होने के बाद इन दोनों क्षेत्रों के बीच यात्रा समय करीब सात घंटे से कम होकर केवल तीन घंटे में पूरा हो जाएगा।
Tags: