पुतिन सहित कई राष्ट्र प्रमुखों ने जताई संवेदना

 अहमदाबाद विमान हादसे पर दुनियाभर में शोक

पुतिन सहित कई राष्ट्र प्रमुखों ने जताई संवेदना

नई दिल्ली, 12 जून (एजेंसियां)। अहमदाबाद विमान हादसे पर दुनियाभर में शोक व्याप्त है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर समेत कई राष्ट्र प्रमुखों ने अपनी शोक संवेदनाएं भेजी हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए यात्री विमान हादसे पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदना संदेश भेजा है। व्लादिमीर पुतिन ने अपने संदेश में लिखा, आदरणीय राष्ट्रपति महोदया एवं आदरणीय प्रधानमंत्री महोदयअहमदाबाद में हुए यात्री विमान हादसे की दुखद घटना पर मेरी व्यक्तिगत और पूरे रूस के नागरिकों की तरफ से गहरी संवेदना स्वीकार करें। हम सभी पीड़ितों के परिवारों और उनके करीबी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और समर्थन व्यक्त करते हैंसाथ ही इस आपदा में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अहमदाबाद हवाई हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्टार्मर ने कहाकई ब्रिटिश नागरिकों को लेकर लंदन आ रहे विमान के भारतीय शहर अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने की जो तस्वीरें सामने आई हैं वो भयानक है। मुझे पल-पल की जानकारी दी जा रही है। इस अत्यंत दुखद समय में मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने भी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहाअहमदाबाद में हुए विनाशकारी हादसे की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। ब्रिटेन भारत में स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर तथ्यों का पता लगाने और सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। ब्रिटेन के विदेशराष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि वह भारत में स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर तथ्यों का तत्काल पता लगाने और हादसे के शिकार लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। इसने वाणिज्य दूतावास सहायता के लिए एक संपर्क नंबर भी जारी किया। एफसीडीओ ने कहाजिन ब्रिटिश नागरिकों को कांसुलर सहायता की आवश्यकता है या जिन्हें मित्रों या परिवार के बारे में चिंता हैवे 020 7008 5000 पर कॉल कर सकते हैं।

Read More इजराइल गए कामगारों को बंकर में रहने के निर्देश

जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने कहा कि जर्मनी अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की चौंकाने वाली तस्वीरों पर नजर रख रहा है और भारत के लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा है। वेडफुल ने कहाहम अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान की चौंकाने वाली तस्वीरों पर नजर रख रहे हैं। चूंकि हम अभी विवरण जान रहे हैंइसलिए मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भारत में हमारे मित्रों और वर्तमान में अपने प्रियजनों के लिए आशा कर रहे सभी लोगों के साथ हैं।

Read More इजराइल में फंसे कन्नड़ लोग हैं सुरक्षित

भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया और प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी मथौ ने कहा, अहमदाबाद में विमान हादसे की खबर से फ्रांस बहुत दुखी है और इस मुश्किल समय में पूरी एकजुटता व्यक्त करता है। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके प्रियजनों के साथ हैं। हम इस मुश्किल समय में अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त करते हैं।

Read More मरम्मत के कुछ दिन बाद ही नंतूर रोड पर फिर गड्ढे

भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने पीड़ितों के परिवारों और उनके करीबियों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अलीपोव ने कहाअहमदाबाद से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। इस दुखद आपदा पर पीड़ितों के परिवारों और उनके करीबियों और सभी भारतीय लोगों और भारत सरकार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहाअहमदाबाद में विमान दुर्घटना की दुखद खबर आई है। इस भयानक नुकसान से पीड़ित परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। हम आपके दर्द को साझा करते हैं। यूरोप इस दुख की घड़ी में आपके और भारत के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

#AhmedabadCrash #AirIndia171 #GlobalCondolences #PutinCondolence #WorldLeadersMourn #InternationalSolidarity #VladimirPutin #Modi #KeirStarmer #VonDerLeyen #Albanese #PrimeMinisterPutin