आईएसआई के मिशन आबाद से छांगुर गिरोह का सीधा लिंक

आईएसआई के मिशन आबाद से छांगुर गिरोह का सीधा लिंक

लखनऊ, 12 जुलाई (एजेंसियां)। हिंदू लड़कियों को मुसलमान बनाने का गिरोह चलाने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा छांगुर ने अवैध धर्मांतरण का पूरा नेटवर्क बना रखा था। छांगुर के संबंध नेपाल सीमा से सटे 7 जिलों में सक्रिय कुछ ईसाई मिशनरियों से भी थे। इन मिशनरियों के लोगों को छांगुर पैसे देता था। बदले में वालंटियर छांगुर को गरीब और कमजोर परिवारों की जानकारी देते थे।

एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएसकी गिरफ्त में आए जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के मंसूबे बहुत खतरनाक थे। जांच में पता चला है कि छांगुर अवैध धर्मांतरण के लिए ईसाई मिशनरियों की मदद लेता था। इसके अलावा छांगुर के आईएसआई कनेक्शन भी सामने आए है। एटीएस के अनुसारछांगुर ने अवैध धर्मांतरण के लिए एक पूरा नेटवर्क बना रखा था। छांगुर के संबंध नेपाल सीमा से सटे 7 जिलों में सक्रिय कुछ ईसाई मिशनरियों से थे। इन मिशनरियों के वालंटियरों को छांगुर पैसे देता था। बदले में वालंटियर छांगुर को गरीब और कमजोर परिवारों की जानकारी देते थे। छांगुर फिर इन परिवारों को निशाना बनाकर और उन्हें आर्थिक मदद देकर अपने प्रभाव में लेता था। इसके बाद वह उनका धर्म परिवर्तन करवाता था। इस धर्मांतरण में होने वाले खर्च का पूरा हिसाब नसरीन (नीतू) रखती थीजो कथित तौर पर छांगुर की पत्नी है। छांगुर पुलिस और स्थानीय प्रशासन को मैनेज करता था ताकि काम चलता रहे।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसारदेवीपाटन मंडल में मिशनरियों ने एक मजबूत नेटवर्क बनाया था। मिशनरियों ने हर वर्ग के लिए अलग-अलग प्रचारक नियुक्त किए थे। प्रचारकपास्टर और पादरी इस नेटवर्क की मुख्य कड़ी थे। मिशनरियों के इन नेटवर्क के पास दलितवंचितबीमार और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पूरी जानकारी होती थी। छांगुर समय-समय पर पैसे देकर यह जानकारी लेता था। फिर वह इन परिवारों को धर्मांतरण के लिए राजी करता था। जानकारी के अनुसारछांगुर का संबंध कई अन्य संगठनों से भी रहा है। जांच में पता चला है कि उसका जुड़ाव सऊदी अरब इस्लामिक डेवलपमेंट बैंकमुस्लिम वर्ल्ड लीगदावत-ए-इस्लाम और इस्लामिक संघ ऑफ नेपाल जैसे संगठनों से था।

खुफिया एजेंसियों के अनुसारछांगुर मिशन आबाद का हिस्सा था। धर्मांतरण के बदले छांगुर को विदेश से पैसा मिलता था। इसकी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी भेजी गई थी। अब इस मामले में कड़ी कार्रवाई हो रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि छांगुर के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कनेक्शन थे। छांगुर हाल ही में काठमांडू में हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। यह कार्यक्रम काठमांडू स्थित पाकिस्तान दूतावास में हुआ था। इसमें पाकिस्तान की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी और आईएसआई के अधिकारी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के बाद पाकिस्तानी दल ने भारत सीमा का दौरा किया था। छांगुर ने तब आईएसआई के साथ कनेक्शन में आया।

Read More  भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश में था मोइद्दीन

छांगुर खुद का और नसरीन का उदाहरण देकर हिंदू परिवारों को धर्मांतरण के लिए राजी करवाता था। छांगुर बताता था कि वे दोनों पहले सिंधी थे। इस्लाम कबूल करने के बाद उनकी जिंदगी में बदलाव आया। छांगुर लोगों को दिखाता था कि अब उनके पास पैसेआलीशान घर और महंगी गाड़ियां हैं। छांगुर दावा करता था कि अगर वे भी इस्लाम अपना लेंगे तो उनकी भी जिंदगी में बदलाव आएगा।

Read More 5 हजार का लिया सामान तो साहब को बताना होगा

#आईएसआईमिशनआबाद, #छांगुरगिरोह, #धर्मांतरणरैकेट, #ATSतलाशी, #राष्ट्रीय_सुरक्षा

Read More भगवान श्रीकृष्ण विराजमान को प्रतिनिधि सूट बनाने की अर्जी स्वीकार