असम को विकसित कर बनाएंगे देश के विकास का आधार : मोदी

असम को विकसित कर बनाएंगे देश के विकास का आधार : मोदी

नुमालीगढ़ (असम) 14 सितंबर (एजेंसियां)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि असम का विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है और राज्य में सेमीकंडक्टर संयंत्र, बायोएथेनॉल तथा ईंधन संयंत्रों के जरिये असम को देश के विकास का आधार बनाया जाएगा।


श्री मोदी ने पूर्वोत्तर के दो दिन के दौरे के आखिर दिन रविवार के यहां रिफाइनरी संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आज के दिन को असम के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि असम को आज हज़ारों करोड़ करोड रुपए की परियोजनाएं दी गई हैं। असम में जहां प्लास्टिक के समान को आधुनिक तरीके से तैयार करने के लिए पोलीप्रोपाईलीन संयंत्र दिया गया है वही बायोएथानाल तथा रिफाइनरी को आधुनिक बनाने के संयंत्र दिए गए हैं। उनका कहना था की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आज की दुनिया के लिए अत्यंत अहम 'सेमीकंडक्टर' निर्माण के क्षेत्र में असम को विकास के आधार का महत्वपूर्ण सहयोगी बनाया जा रहा है।


उन्होंने कहा,"विकसित भारत की यात्रा के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि आज असम को असज करीब 18000 करोड रुपए की परियोजनाएं मिली है। ये प्रयास विकसित असम का रास्ता और मजबूत करेंगे, असम से भारत का ऊर्जा सामर्थ्य बढ़ेगा और देश के विकास को गति मिलेगी। असम को भाजपा सरकार नयी बुलंदी तक पहुंचने का काम कर रही है और इससे असम के विकास को गति मिलेगी तथा युवाओं व किसानों के लिए नए अवसर मिलेंगे।"


श्री मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे भारत तेजी से विकसित हो रहा है उसके लिए गैस, बिजली, ईंधन की जरूरत बढ़ेगी। अब तक हम गैस तथा कच्चा तेल आयात करते हैं और लाखों करोड़ों रुपए इसमें खर्च किए जाते हैं। हमारे पैसे से विदेश में रोजगार के अवसर बनते हैं लेकिन अब स्थिति में बदलाव आना चाहिए। हम अब ईंधन क्षेत्र में और स्वच्छ ऊर्जा के लिए अपने सामर्थ्य को नई दिशा दे रहे हैं। हमारे समुद्री क्षेत्र में विशेषज्ञों के अनुसार ईंधन का भंडार है उसके दोहन लिए हम तेजी से कदम उठा रहे हैं। सौर ऊर्जा के मामले में हम तेजी से आगे बड़े हैं और हम दुनिया के प्रमुख देशों में शामिल हो गए हैं।

Read More Maha Kumbh Mela Train: क्या किया गया महाकुंभ मेले के लिए ट्रेन में मुफ्त यात्रा का प्रावधान? भारतीय रेलवे का आया इस पर बड़ा बयान

उन्होंने कहा कि असम में जो बायोएथनॉल संयंत्र लगाया गया है उससे यहां किसानों को फायदा होगा और किसानों को खेती करने में मदद मिलेगी। उनका कहना था कि असम में हर साल 200 करोड रुपए किसानों के हित में खर्च किये जाएंगे।

Read More सुशासन का प्रतीक माने जाते हैं अटल : मुख्यमंत्री योगी

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला करते हुए कहा कि उनकी (कांग्रेस की) सरकार बांस काटने पर लोगों को जेल भेजती थी जबकि यह हमारे जीवन का हिस्सा है। बांस काटने पर प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए और इसी विचार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बांस काटने पर प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने असम को हिंसा दी, विवाद दिया जबकि भाजपा असम को समृद्ध बना रही है। उनकी सरकार ने असम की भाषा असमिया को क्लासिकल भाषा के दर्जे में शामिल किया गया है। कांग्रेस ने असम के लोगों को सम्मान कभी नहीं दिया और असम की महान विभूतियां के नाम पर कभी काम नहीं किया, उन्हें नजरअंदाज करते रहे लेकिन भाजपा सरकार ने असम में यहां की महान हस्तियां को स्मरण करते हुए उनके नाम को आगे बढ़ाने के लिए बड़े बड़े काम किए है।

Read More धक्कामुक्की कांड पर कांग्रेस की सफाई पर बीजेपी का काउंटर अटैक, पूछा- अब गुंडे संसद जाएंगे?


श्री मोदी ने कहा कि असम की कई जातियों को आदिवासी या जनजाति समुदाय का दर्जा दिया गया है। कांग्रेस का काम 'तुष्टिकरण' का रहा है क्योंकि उसके बल पर वह सरकार बनाती रही है इसलिए उसने किसी क्षेत्र के विकास को कभी महत्व नहीं दिया। गरीबों के लिए कभी काम नहीं किया लेकिन भाजपा गरीबों को घर दे रही है और उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। महिलाओं के स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान है। कांग्रेस सरकारों ने चाय बागान श्रमिकों को उनकी हालत पर छोड़ दिया था लेकिन भाजपा सरकार ने उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया है।

उन्होंने कामाख्या मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि माता कामाख्या के मंदिर में 'कॉरिडोर' विकसित किया जा रहा है। यह कॉरिडोर ठीक उसी तरह से होगा जैसा वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। इससे श्रद्धालुओं को माता के दर्शन में आसानी होगी। पॉलीप्रोपाईलीन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे प्लास्टिक का सामान बनता है जो हर घर में इस्तेमाल होता है। केंद्र सरकार ने असम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोलाघाट में पोलीप्रोपाइलीन संयंत्र बनाया जा रहा है जिससे आधुनिक तकनीकी से इसका यहां निर्माण होगा।

श्री मोदी ने सेमीकंडक्टर को बदलते दौर का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में सेमीकंडक्टर अहम भूमिका निभा रहा है और इसके लिए भारत सरकार ने सेमीकंडक्टर मिशन शुरू किया है जिसमें असम को आधार बनाया गया है। सेमीकंडक्टर संयंत्र की स्थापना के लिए 27000 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है।
इस दौरान उन्होंने गोलाघाट में पालीप्रोपाइलीन संयंत्र का आभासी तौर पर उद्घाटन भी किया। समारोह को पेट्रोलियम मंत्री हरजीत सिंह तथा असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने भी संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

#असम, #नरेंद्रमोदी, #देशकाविकास, #विकसितभारत, #पूर्वोत्तरविकास, #असमविकास, #PMModi, #IndiaGrowth, #Development, #Bharat