महिला मोर्चा, उत्तर मंडल-5 का कार्यक्रम आयोजित

महिला मोर्चा, उत्तर मंडल-5 का कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत उत्तर मंडल-5 की महिला मोर्चा संयोजिका बिन्दु श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को असेम्बल किचन में महिला मोर्चा का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराया गया, जबकि संचालन मंडल मंत्री पूनम राय ने किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष सीता नेगी रहीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी (उ0मं0-5, भाजपा महानगर, लखनऊ) ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं समाज की वास्तविक रीढ़ हैं, जिनके कंधों पर घर और बाहर—दोनों की जिम्मेदारियाँ समान रूप से टिकी होती हैं।

3db47df2-8211-4145-8416-a8be0a2eec3b

उन्होंने कहा कि खरीदारी में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यदि महिलाएं देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता देकर उनका प्रयोग स्वयं करें और अपने परिवार को भी प्रेरित करें, तो भारत को आत्मनिर्भर बनने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने में महिलाओं की सहभागिता से भाजपा के आत्मनिर्भर भारत अभियान को विशेष बल मिलेगा।

Read More बंद मंदिरों के ताले खुले, देवस्थलों की दशा पर उठे सवाल

कार्यक्रम में महिला मोर्चा संयोजिका बिन्दु श्रीवास्तव के साथ मण्डल उपाध्यक्ष मीरा पांडेय, मण्डल उपाध्यक्ष दिव्यांशी शुक्ला, मंडल मंत्री पूनम राय, जया पांडेय, वर्षा वर्मा, अनुपमा सिंह, डॉ. आरती बाजपेयी, सपना तिवारी, उषा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Read More हर महिला में है सफलता की नई कहानी लिखने का सामर्थ्य : योगी

Tags: