एसआईआर अभियान को लेकर बैठकों का दौर जारी, हर घर तक पहुंचने पर जोर

एसआईआर अभियान को लेकर बैठकों का दौर जारी, हर घर तक पहुंचने पर जोर


लखनऊ। विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन स्तर पर बैठकों और निरीक्षण दौरों का सिलसिला तेजी से जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी एवं उत्तर मंडल-5 के मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। इस निरीक्षण में उत्तर विधानसभा के पदाधिकारी, पार्षद, उ0म0-5 के पदाधिकारी, बीएलए-2 व बूथ अध्यक्ष भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

a490a2aa-6531-4d0b-88d6-8257300b9367

नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी से एसआईआर अभियान की मौजूदा स्थिति, प्रगति और फील्ड में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बूथ समिति सदस्यों, बीएलए-2 तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं से बातचीत कर यह जाना कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान क्या चुनौतियाँ आ रही हैं और उन पर क्या कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर संपर्क, सत्यापन एवं सूची के अद्यतन कार्य को तेज करने पर जोर दिया।

मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि उनके क्षेत्र के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सही मतदाता सूची तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अत्यंत उत्साह के साथ एसआईआर अभियान को जनसहभागिता का रूप दे रहे हैं, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके। तिवारी ने बताया कि बूथ टीमों को विशेष रूप से यह निर्देश दिए गए हैं कि नए मतदाता जोड़ने, गलत प्रविष्टियों को हटाने और दोहरी प्रविष्टियों को सुधारने की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ किया जाए।

Read More राम मंदिर में नए पुजारियों की ड्यूटी लगी

नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और एसआईआर जैसे अभियान उसी दिशा में जन-जागरण का बड़ा माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है और इसी कारण बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इसका दायित्व अत्यंत गंभीरता से निभाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष और पेज प्रभारी घर-घर संपर्क कर मतदाताओं के नामों का सत्यापन अवश्य करें।

Read More ललितपुर की शहनाज बनीं संजना, बच्चों के साथ अपनाया सनातन धर्म

निरीक्षण के दौरान नगर अध्यक्ष ने विशेष रूप से यह कहा कि बोगस मतदाताओं, फर्जी नामों तथा दो स्थानों पर बने नामों की पहचान कर उन्हें समय रहते हटाया जाए। इससे न केवल मतदाता सूची पारदर्शी बनेगी बल्कि आगामी चुनावी प्रक्रिया भी निष्पक्षता के साथ सम्पन्न हो सकेगी। उन्होंने यह भी बल दिया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करना केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता का व्यक्तिगत दायित्व भी है।

Read More सुशासन का प्रतीक माने जाते हैं अटल : मुख्यमंत्री योगी

इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी बूथ इकाइयों की रिपोर्ट दी तथा अभियान में सुधार और तेजी लाने के सुझाव भी साझा किए। कार्यक्रम में चेतन सिंह विष्ट (एसआईआर महानगर संयोजक), बृज किशोर पाण्डेय (विधानसभा संयोजक), अभिषेक खरे (सह संयोजक एसआईआर), सतीश वर्मा (नगर कार्यकारिणी सदस्य), अक्षय मिश्रा (मंडल महामंत्री), सीके वर्मा (मंडल महामंत्री – उ0म0-5), सर्वेश सिंह (वार्ड अध्यक्ष), पूनम राय (मंडल मंत्री), पार्षद एवं मीडिया प्रभारी ओपी तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि टीमवर्क और निरंतर फील्ड विजिट के जरिए उत्तर मंडल जल्द ही अपने लक्ष्य को हासिल कर लेगा और एक शत-प्रतिशत शुद्ध तथा अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने में सफल रहेगा।

Tags: