सरकार या पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं:  महादेवप्पा

सरकार या पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं:  महादेवप्पा

बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| समाज कल्याण मंत्री एच.सी. महादेवप्पा ने कहा कि सरकार या पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है| पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि भाजपा विधान परिषद सदस्य एच. विश्वनाथ को कांग्रेस आलाकमान ने कब इस मामले की जानकारी दी| सिद्धरामैया मुख्यमंत्री हैं और वे मुख्यमंत्री बने रहेंगे|

सरकार के भीतर समझौता है| शनिवार को यादगीर में आयोजित कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि विकास कार्यों के लिए कोई वित्तीय समस्या नहीं है| लाखों लोगों ने विकास कार्यों को देखा| उन्होंने विपक्षी दलों पर राजनीतिक कारणों से झूठ बोलने का आरोप लगाया| इस महीने की २३ तारीख को रायचूर में एक और बड़ा सम्मेलन होगा| उन्होंने कहा कि वहां भी सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा|

अगर भ्रष्टाचार है तो दस्तावेज जांच एजेंसी को दिए जाने चाहिए| एच. विश्वनाथ वरिष्ठ राजनेता हैं| जब वे बोलते हैं तो उसमें सच्चाई होनी चाहिए| उन्होंने कहा कि सबूत होने चाहिए|