बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान की घोषणा

बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

ताकि एनडीए को और मजबूती हासिल हो सके

भोजपुर, 08 जून (एजेंसियां)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और यह लड़ाई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीएको मजबूत करने के उद्देश्य से लड़ी जाएगी। भोजपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह ऐलान किया।

चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी भी तरह से एनडीए से अलग नहीं हैबल्कि उनका लक्ष्य गठबंधन को और अधिक मजबूती देना है। उन्होंने कहा, मेरी पार्टी और मैं बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे ताकि एनडीए को मजबूती मिले और हम एकजुट होकर विजय की ओर बढ़ें। उन्होंने यह भी दोहराया कि लोजपा (रामविलास) हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास रखती है।

भोजपुर की सभा में चिराग पासवान ने जंगलराज को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा, जब हम जंगलराज की बात करते हैंतो लोग इसे केवल राजद से जोड़कर देखते हैं। लेकिन सच यह है कि इसके लिए कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार है। बिहार के उस दौर में दोनों दल सत्ता में साझेदार रहे और राज्य को अराजकता की ओर धकेला। चिराग पासवान ने एनडीए सरकार द्वारा सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर को भारत-रत्न दिए जाने को एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने जीवनभर पिछड़ोंवंचितों और गरीबों के अधिकार के लिए संघर्ष कियाउसे सम्मान देने का काम हमारी सरकार ने किया है। यह फैसला हमारे सामाजिक समरसता के संकल्प का प्रमाण है।

केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भोजपुर के आरा में लंबे समय के बाद एक बड़ी सभा को संबोधित किया। चिराग ने विधानसभा चुनाव को लेकर लग रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कह दिया कि वे बिहार से नहींबल्कि बिहार के लिए विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस सभा में हजारों की संख्या में भोजपुर समेत कई जिलों से कार्यकर्ता और समर्थक आरा पहुंचे थे।

Read More अशोक ने सीएम से आपातकालीन सत्र बुलाने की मांग की

लोजपा (रामविलास) द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारी की घोषणा अनौपचारिक रूप से कर दी गई है। नवसंकल्प महासभा के नाम चिराग पासवान ने सभा को संबोधित किया। आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में यह कार्यक्रम हुआ। जहां चिराग पासवान के साथ पार्टी के सभी पांच सासंदप्रदेश अध्यक्षसंसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। चिराग पासवान की सभा में भोजपुरकैमूररोहतासबक्सर और पटना के अलावा कई जिलों से लगभग 20 से 30 हजार लोग शामिल हुए। मंच पर आते ही चिराग पासवान ने माइक थाम लिया और कांग्रेस-राजद की सरकार की नाकामी से अपने भाषण की शुरुआत की। साथ ही चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव को ले कर भी बड़ी घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काफी लोग प्रश्न कर रहे थे कि चिराग विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे या नहींइसका जवाब मैं दे दूं कि विधानसभा चुनाव लड़ेंगेलेकिन बिहार से नहीं बल्कि बिहार के लोगों के लिए और बिहार के लिए चुनाव लड़ेंगे।

Read More उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की मौत

#ChiragPaswan, #LJP243Seats, #BiharAssembly2025, #ContestToEmpower, #PeopleDecide, #NDAStrong

Read More -मैं मजबूत हूं, चिंता की कोई बात नहीं