हर खेत को पानी का संकल्प साकार कर रही नई 29 सिंचाई परियोजनाएं

हर खेत को पानी का संकल्प साकार कर रही नई 29 सिंचाई परियोजनाएं

लखनऊ08 जून (एजेंसियां)। योगी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में जल संसाधनों के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। हर खेत को पानी पहुंचाने का संकल्प साकार करते हुए पिछले आठ वर्षों में 29 महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया है। इससे जहां एक ओर प्रदेश के 43,53,850 किसानों को लाभ मिल रहा हैवहीं दूसरी ओर प्रदेश में 19,11,231 हेक्टेयर की सिंचन क्षमता में वृद्धि हुई है। योगी सरकार का यह कदम न केवल प्रदेश की कृषि उत्पादन क्षमता को बढ़ाने वाला हैबल्कि बाढ़ नियंत्रण और जल संरक्षण के क्षेत्र में भी मील का पत्थर है।

पिछले आठ वर्षों में 7 वृहद सिंचाई परियोजनाओं में बाणसागर नहर परियोजनालहचूरा बांध परियोजनापहाड़ी बांध परियोजनासरयू नहर राष्ट्रीय परियोजनाअर्जुन सहायक नहर परियोजनाउत्तर प्रदेश वाटर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना फेज-2 और उमरहठ पम्प परियोजना द्वितीय चरण को पूरा किया गया है। इससे मिर्जापुरप्रयागराजमहोबामीरपुरबहराइचगोंडाबलरामपुश्रावस्तीसिद्धार्थनगरसंतकबीरनगरबस्तीगोरखपुरमहराजगंजबांदाअमेठीरायबरेलीइटावाएटाकन्नौजकानपुर देहातकासगंजकौशांबीफतेहपुफर्रूखाबादफिरोजाबादबाराबंकीमैनपुरी एवं ललितपुर के 42,28,355 किसानों को लाभ मिल रहा है। वहीं 18,41,932 हेक्टेयर सिंचन क्षमता में वृद्धि हुई है।

इसी तरह पिछले आठ वर्षों में 16 मध्यम श्रेणी की सिंचाई परियोजनाएं पूरी की गईं। इनमें उटारी बांध परियोजनामौदहा बांध नहर प्रणाली की क्षमता की पुनर्स्थापनापहुंज बांध पुनरुद्धार परियोजनागुंता बांध पुनरुद्धार रिस्टोरेशन/रेनोवेशन परियोजनाजमरार बांध नहर परियोजनापंडित दीनदयाल उपाध्याय पथरई बांध परियोजनाभावनी बांध परियोजनाबंडई बांध परियोजनारसिन बांध परियोजनाबबीना ब्लॉक के 15 ग्रामों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की परियोजनाघोरी नहर के पुनरुद्धार परियोजनालखेरी बांध के अवशेष कार्यों की परियोजनाजनपद रामपुर में नाहल बैराज की निर्माण तथा नाहल नहर प्रणाली की पुनर्स्थापना के कार्य की परियोजनाबडवार झील के गुरसंराय मुख्य नहर के 45 किमी से भरने के लिए फीडर चैनल परियोजनाकुलपहाड़ स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना और जनपद महराजगंज स्थित रोहिन नदी पर रोहिन बैराज के निर्माण कार्य की परियोजना शामिल है। इससे ललितपुरहमीरपुरझांसीचित्रकूट (कर्बी)मीरजापुररामपुरमहोबामहराजगंज के 97,312 किसानों को लाभ मिल रहा है। वहीं 64,104 हेक्टेयर सिंचन क्षमता में वृद्धि हुई है। 

इसके अलावा प्रदेश में पिछले आठ वर्षों में 6 लघु सिंचाई परियोजनाएं पूरी की गई हैं। इनमें जाखलौन नहर प्रणाली क्षमता पुर्नस्थापनारतौली वीयर परियोजनामसगांव एवं चिल्ली स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजनाजरगो नहर प्रणाली के नहरों की पुर्नस्थापनाबकहर मड़िहान पोषक नहर के पुनरुद्धार की परियोजना और बिरोहिया पिकअप वियर के पुर्ननिर्माण एवं भरपुरा रजवाहा पुनरोद्धार परियोजना शामिल हैं। इससे ललितपुरमहोबाहमीरपुरमीरजापुर के 28,183 किसानों को लाभ मिल रहा है। वहीं 5,195 हेक्टेयर सिंचन क्षमता में वृद्धि हुई है।

Read More सिद्धरामैया ने केंद्र से आमों के लिए समर्थन मूल्य घोषित करने का किया आग्रह

Tags: