देवेगौड़ा ने योगाभ्यास करने का किया आह्वान

देवेगौड़ा ने योगाभ्यास करने का किया आह्वान

बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए सभी से स्वास्थ्य के लिए योग का अभ्यास करने का आह्वान किया|

इस संबंध में उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि योग ने उन्हें इतने लंबे समय तक मार्गदर्शन दिया है| योग ने मेरे मन और शरीर दोनों को मदद की है| उन्होंने कहा कि वह सभी को बहुत संतोषजनक और स्वस्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हैं|

Tags:

Related Posts