वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सनातन धर्म में लौटीं

पहलगाम हमले से दुखी नेहा खान ने छोड़ा इस्लाम

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सनातन धर्म में लौटीं

गाजियाबाद, 29 अप्रैल (एजेंसियां)। गाजियाबाद में नेहा खान नाम की मुस्लिम युवती ने हलाला और पहलगाम आतंकी हमले से आहत होकर सनातन धर्म अपना लिया। अब वह नेहा शर्मा के नाम से जानी जाएंगी। हिंदू रक्षा दल के सहयोग से विधि-विधान के साथ धर्म परिवर्तन हुआ। नेहा ने बताया कि उनका निकाह हुआफिर तलाक के बाद अब्बू ने ही हलाला का दबाव बनायाजिससे वह काफी निराश थी।

इस बीचपहलगाम हमले की घटना ने उन्हें तोड़ दिया। नेहा शर्मा ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों द्वारा हिंदुओं को धर्म पूछकर मारे जाने की घटना ने उन्हें झकझोर दिया। नेहा ने कहा कि इस्लाम में कुरीतियों और आतंक की छवि से वह दुखी थीं। इस दौरान हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने नेहा को बेटी की तरह अपनाया और उनकी सुरक्षा का वादा किया। समारोह में महिलाओं ने नेहा पर पुष्प वर्षा की। नेहा ने पिंकी चौधरी को रक्षा सूत्र बांधा और गर्व से कहा कि वह सनातन की बेटी हैं। पिंकी ने इसे घर वापसी बताया और कहा कि संगठन स्वेच्छा से धर्म अपनाने वालों का स्वागत करता है।

Tags: