हत्याकांड मामले में पांच और गिरफ्तार

हत्याकांड मामले में पांच और गिरफ्तार

-अब तक २० लोग हिरासत में

मेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| ग्रामीण पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के मामले में मेंगलूरु शहर पुलिस ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है| ये नई गिरफ्तारियां इसी मामले में पहले १५ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुई हैं, जिससे गिरफ्तारियों की कुल संख्या २० हो गई है|

नए गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कैकंबा के यतिराज, वामनजूर के सचिन, कुलशेखर के अनिल और कुडुपु के सुशांत और आदर्श के रूप में हुई है| पीड़ित की प्रारंभिक पहचान केरल के वायनाड जिले के सुल्तान बैटरी तालुक के पुलपल्ली गांव के निवासी अशरफ के रूप में हुई है| उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है और वे व्यक्तिगत रूप से पहचान और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए मेंगलूरु जाएंगे| पुलिस ने बताया कि अन्य संदिग्धों की संलिप्तता का पता लगाने और सभी अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए जांच जारी है|

Tags: