सेना का अपमान कर रहे हैं रेड्डी : भाजपा

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर विवाद

सेना का अपमान कर रहे हैं रेड्डी : भाजपा

हैदराबाद, 01 जून (एजेंसियां)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की आलोचना किए जाने पर भाजपा की तेलंगाना इकाई ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। भाजपा ने रेड्डी के बयानों को पाकिस्तान के प्रचार से मिलता-जुलता बताया है। भाजपा के तेलंगाना प्रमुख प्रवक्ता एनवी सुभाष ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का जिक्र करते हुए कहा कि भले ही ओवैसी भाजपा के आलोचक हैंलेकिन वे पाकिस्तान के धोखेबाज चरित्र को समझते हैं। मगर रेवंत रेड्डी का रवैया पाकिस्तान के दावों का समर्थन करता है।

भाजपा नेता ने कहा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जानबूझकर ऐसे बयान दे रहे हैंजो भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। उन्होंने रेड्डी की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर टिप्पणी की निंदा की और कहा कि यह सेना का अपमान है। रेड्डी का बयान गैर-ज़िम्मेदाराना से अधिक राष्ट्रविरोधी है। सुभाष ने कहारेड्डी वही झूठे दावे दोहरा रहे हैंजो एक अखबार ने छापे थेलेकिन रक्षा मंत्रालय के खंडन के बाद वापस लिए गए। फिर भीरेड्डी इन्हें दोहरा रहे हैंशायद कांग्रेस के राहुल गांधी और सोनिया गांधी को खुश करने के लिए रेवंत रेड्डी ऐसी हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या रेड्डी को भारतीय सेना पर भरोसा नहीं है? सुभाष ने रेड्डी पर राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों को नजरअंदाज कर सुर्खियों में रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, रेवंत रेड्डी देश के साथ एकजुटता दिखाने के बजाय मिस वर्ल्ड के साथ अखबार के पहले पन्ने पर छपना ज्यादा जरूरी समझते हैं।

उल्लेखनीय है कि सीएम रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस की जय हिंद यात्रा में कहा था कि मोदी अब अमान्य 1000 रुपए के नोट जैसे हो गए हैं। अब देश को राहुल गांधी जैसे नेता की जरूरत है। रेवंत ने खुशामदी अंदाज में यहां तक बोल दिया कि राहुल गांधी अगर प्रधानमंत्री होते तो इंदिरा गांधी से प्रेरणा लेकर पीओके वापस ले चुके होते। रेवंत रेड्डी ने यह भी पूछा था कि ऑपरेशन सिंदूर में कितने पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मारे गए। रेड्डी ने कहा था कि मोदी सरकार बलूचिस्तान को आजाद कराने और पीओके पर कब्जा करने में नाकाम रही।