राज्य में कोरोना मामलों की संख्या ८०० के पार
On
बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या ८०० के आंकड़े को पार कर गई है| राज्य में अब तक ८३७ मामले सामने आ चुके हैं| इनमें से कुल ४४४ सक्रिय कोविड मामले हैं| शुक्रवार को एक ही दिन में ४१ लोगों में कोविड की पुष्टि हुई|
अब तक ३८६ लोगों को छुट्टी मिल चुकी है जबकि ४४४ लोग होम आइसोलेशन में हैं| फिलहाल कोविड पॉजिटिविटी दर ७.१ प्रतिशत है| बताया जा रहा है कि ये लक्षण दिखने से राज्य में फिर से कोरोना महामारी की आशंका है| हालांकि विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इस बार कोरोना संक्रमण जानलेवा नहीं है| हालांकि लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए जरूरी उपाय करना जरूरी है|
Tags: कोरोना