आंतरिक एवं विश्व शांति का स्रोत बनेगा योगः मोदी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत समेत विश्व में दिखी योग-शक्ति

आंतरिक एवं विश्व शांति का स्रोत बनेगा योगः मोदी

3.19 लाख लोगों के साथ पीएम मोदी ने किया योग

विशाखापत्तनम से भोगापुरम तक बना था कॉरिडोर

आंध्र और गुजरात का योग में गिनीज बुक में दर्ज

विशाखापत्तनम, 21 जून (एजेंसियां)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश में योग दिवस समारोह में शरीक हुए। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, योग लोगों को विश्व के साथ एकता की यात्रा पर ले जाता है। दुनिया भर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। योग ही आंतरिक और विश्व शांति का स्रोत बन सकता है। मेरा विश्व से अनुरोध है कि इस योग दिवस को मानवता के लिए योग के दूसरे सत्र की शुरुआत मानेंजहां आंतरिक शांति वैश्विक नीति बन जाए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आंध्र प्रदेश के बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन लाख से अधिक लोगों के साथ योग किया। पीएम मोदी सर्व कल्याण की भावना व्यक्त करते हुए कहा, सर्वे भवंतु सुखिनः। पीएम मोदी ने कहा, योग फॉर वन अर्थवन हेल्थ को वैश्विक संकल्प बनाने की जरूरत है। आइए हम सब मिलकर योग को एक जन आंदोलन बनाएं। योग दिवस समारोह में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवण कल्याण ने भी हिस्सा लिया।

पीएम मोदी ने कहा, योग सीमाओंपृष्ठभूमिउम्र या शारीरिक क्षमता से परे सभी के लिए है। यह एक ऐसा उपहार है जो मानवता को स्वास्थ्यसद्भाव और चेतना में जोड़ता है। मुझे खुशी है कि हम विशाखापत्तनम में एकत्रित हुए हैंएक ऐसा शहर जो प्रकृति और प्रगति का खूबसूरती से मिश्रण करता है। मैं चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण को अपने प्रेरक नेतृत्व में इस तरह के शानदार कार्यक्रम की मेजबानी के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। आंध्र प्रदेश ने योग को बढ़ावा देने के लिए यह सार्थक पहल की है। हम सब मिलकर योग को एक जन आंदोलन बनाएं। एक ऐसा आंदोलनजो विश्व को शांतिस्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाए। जहां हर व्यक्ति दिन की शुरुआत योग से करे और जीवन में संतुलन पाए। जहां हर समाज योग से जुड़े और तनाव से मुक्त हो। जहां योग मानवता को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम बने। जहां योगा फॉर वन अर्थवन हेल्थ एक वैश्विक संकल्प बन जाए।

पीएम मोदी ने कहा कि योग लोगों को विश्व के साथ एकता की यात्रा पर ले जाता है। दुनिया भर में कुछ तनाव की स्थिति बनी हुई है। मेरा विश्व से अनुरोध है कि इस योग दिवस को मानवता के लिए योग 2.0 की शुरुआत मानेंजहां आंतरिक शांति वैश्विक नीति बन जाए। योग एक महान व्यक्तिगत अनुशासन हैयह एक ऐसी प्रणाली है जो लोगों को मैं से हम की ओर ले जाती है और यह वह विराम बटन है जिसकी मानवता को सांस लेनेसंतुलन बनाने और पुनः संपूर्ण बनने के लिए आवश्यकता होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने की भारत की पहल को याद किया। उन्होंने कहा, मुझे याद है जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव रखा था कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाए। बहुत ही कम समय में 175 देश इस पहल का समर्थन करने के लिए आगे आए। ऐसी एकता और जबरदस्त वैश्विक समर्थन वास्तव में असाधारण था। यह केवल एक प्रस्ताव पर सहमत होने के बारे में नहीं थायह मानवता की भलाई के लिए उठाया गया एक सामूहिक कदम था। यह एक स्वस्थअधिक जागरूक दुनिया के लिए एक साझा दृष्टिकोण को दर्शाता है। आज हम देख सकते हैं कि योग दुनिया भर में कई लोगों के जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि कैसे योग पृथ्वी के हर कोने तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य और शांति का वैश्विक प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि चाहे सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियां होंएवरेस्ट की चोटियां हों या समुद्र का विस्तार। हर जगह संदेश एक ही है, योग सभी का है और सभी के लिए है। योग की वैश्विक स्वीकृति सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं हैबल्कि यह मानव कल्याण के लिए एक संयुक्त प्रयास है। प्रधानमंत्री ने दुनियाभर के लोगों को योग दिवस शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज 11वीं बार पूरी दुनिया 21 जून को एक साथ योग कर रही है। योग का सीधा सा मतलब है जुड़ना। यह देखना अद्भुत है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है।

Read More ग्रीन सिटी बनेंगे उत्तर प्रदेश के शहर

देश-दुनिया में मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम एक पृथ्वीएक स्वास्थ्य के लिए योगतय किया गया था। विशाखापत्तनम में आरके बीच से भोगापुरम तक 26 किलोमीटर का कॉरिडोर बनाया गया था, जिसमें एक साथ 3.19 लाख लोगों ने योग किया। इस महा-आयोजन के सुचारू संचालन के लिए 1,000 लोगों की क्षमता वाले 326 कम्पार्टमेंट तैयार किए गए थे। 3.32 लाख टी-शर्ट और योग के लिए पांच लाख चटाइयों की व्यवस्था की गई थी।

Read More योग से भारत ने विश्व कल्याण का मार्ग दिखाया : योगी

आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। इस बार योग के लिए राज्य में 2.39 करोड़ लोगों ने योग दिवस के लिए पंजीकरण करायाजो शुरुआती अनुमान 2 करोड़ से कहीं अधिक है। 25,000 आदिवासी छात्रों ने आंध्र यूनिवर्सिटी में 108 मिनट तक सूर्य नमस्कार कर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। इस योगांध्र पहल के तहत राज्य में 1.3 लाख स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए गएजिसमें 3.32 लाख टी-शर्ट और 5 लाख योगा मैट वितरित किए गए।

Read More तेलंगाना फोन टैपिंग मामले में गवाही देंगे केंद्रीय मंत्री

भारत ने योग दिवस पर विशेष उपलब्धि हासिल की। आंध्र प्रदेश और गुजरात ने योग में रिकॉर्ड कायम करते हुए गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया। प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात और गृहनगर वडनगर ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यहां दो हजार लोगों ने दो मिनट नौ सेकेंड तक भुजंगासन करके यह उपलब्धि हासिल की। वहीं आंध्र प्रदेश ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। यहां तीन लाख के अधिक लोगों ने एक साथ योग करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वहीं 2,000 आदिवासी छात्रों ने एक साथ 108 मिनट में 108 सूर्य नमस्कार करके बड़ी उपलब्धि हासिल की।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक रिचर्ड स्टनिंग ने बताया कि योग में कोबरा मुद्रा (भुजंगासन) करने वाले सबसे अधिक लोगों का रिकॉर्ड शनिवार को बना। हमने रिकॉर्ड के लिए प्रतिभागियों की न्यूनतम संख्या 250 तय की थी। उन्हें कम से कम एक मिनट के लिए कोबरा मुद्रा में योग करना था। करीब 2184 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया और दो मिनट और नौ सेकेंड तक 2121 प्रतिभागियों ने योग किया। उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा। इसमें शामिल सभी लोगों को बधाईऔर यह एक शानदार उपलब्धि है।

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात और भारत के लिए यह गर्व का क्षण है। वडनगर में खूबसूरत शर्मिष्ठा झील पर 2,121 लोगों ने एक साथ भुजंगासन किया। जिससे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। भुजंगासन रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन में सुधार करता है। पीठ को मजबूत करता है और फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है। इस विश्व रिकॉर्ड के लिए और स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति आपकी बढ़ती जागरूकता के लिए गुजरात के लोगों को बधाई। वडनगर का प्राचीन शहरआध्यात्मिकताकला और संस्कृति का संगम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मस्थान है। यहां योग के दौरान एक शांत और भव्य दृश्य देखने को मिलाजिसमें योग ने पूरे स्थान को अलौकिक सौंदर्य से भर दिया। प्रधानमंत्री मोदी का आभार। योग भारत के ऋषियों द्वारा दिया गया ज्ञान का एक शाश्वत उपहार है।

आंध्र प्रदेश ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। यहां तीन लाख लोगों ने एक साथ योग करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वहीं 2,000 आदिवासी छात्रों ने एक साथ 108 मिनट में 108 सूर्य नमस्कार करके बड़ी उपलब्धि हासिल की। विशाखापत्तनम में तीन लाख से अधिक लोग योग करने के लिए एकत्र हुए और इतिहास रच दिया। वहीं करीब 22,000 आदिवासी छात्रों ने एक साथ 108 मिनट में 108 सूर्य नमस्कार किए। पूरे आंध्र प्रदेश में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग में भाग लेने के लिए 2.45 करोड़ लोगों ने पंजीकरण कराया।

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून की पुलिस लाइन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग किया। कार्यक्रम में शामिल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मंत्री सुबोध उनियाल ने भी योग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहायोग भारत की प्राचीनतम और गौरवशाली परंपरा का अमूल्य उपहार है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है बल्कि सकारात्मक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है।

#InternationalYogaDay, #YogaForOneEarthOneHealth, #ModiLeadsYoga, #3LakhYogaParticipants, #VisakhapatnamCorridor, #YogaWorldRecord, #Yogandhra, #GlobalYogaPower