माफिया मुख्तार अंसारी की बीवी अफसा भगोड़ा घोषित
On
पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा
लखनऊ, 16 अप्रैल (एजेंसियां)। माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी को उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने अफसा पर एक लाख रुपए का इनाम भी रखा है।
गाजीपुर पुलिस ने मंगलवार को जिले के 29 इनामी अपराधियों की सूची जारी की। इनमें अफसा अंसारी का नाम भी शामिल है। पुलिस इन अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सख्त हो गई है। इस लेकर 15 दिवसीय विशेष अभियान भी शुरू हो चुका है। पुलिस अफसा अंसारी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। अफसा की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए स्वाट और सर्विलांस टीम को विशेष मूवमेंट में लगाया है। अफसा के पति मुख्तार अंसारी की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है।
Tags: