बसवन्ना ने सामाजिक परिवर्तन का इतिहास लिखा: सीएम सिद्धरामैया
बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने कहा कि बसवन्ना ने न केवल सामाजिक क्रांति लायी, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के लिए ऐसे प्रयास भी किये जो इतिहास में हमेशा के लिए अंकित रहेंगे|
बसव समिति द्वारा आयोजित बसव जयंती पर बोलते हुए उन्होंने कहा विश्व गुरु बसवन्ना को केवल इस तथ्य तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए कि उन्होंने एक सामाजिक क्रांति लायी| बसवन्ना ने अपने जीवनकाल में समाज परिवर्तन के लिए महान कार्य किया जिसे इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा| उन्होंने कहा कि उन्हें याद रखना भारत के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है| राज्य सरकार ने बसवन्ना को सांस्कृतिक नेता घोषित किया है| उन्होंने कहा कि वह देश के लोगों को उनकी जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं देते हैं| इस मौके पर मंत्री एम.बी. पाटिल, पूर्व मंत्री लीलादेवी आर. प्रसाद और बसवा समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे|