रामनगर का नाम कर दिया बेंगलुरु साउथ

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का कारनामा

 रामनगर का नाम कर दिया बेंगलुरु साउथ

बेंगलुरु, 23 मई (एजेंसियां)। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदल दिया है। रामनगर का नाम बदल कर बेंगलुरु दक्षिण कर दिया गया है। इससे पहले नाम के इस परिवर्तन को केन्द्र की मोदी सरकार ने ख़ारिज कर दिया था। कर्नाटक की कैबिनेट ने गुरुवार 22 मई को यह फैसला लिया।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने स्वयं इसकी घोषणा की। रामनगर जिला बेंगलुरु शहर का पड़ोसी जिला है। इससे पहले 2023 में यह नाम बदला गया था लेकिन केन्द्र सरकार ने इसे मंजूरी नहीं दी थी। अब कांग्रेस सरकार ने कहा है कि नाम बदलने का अधिकार राज्यों को हैऐसे में इसे बदला जा सकता है। कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम शिवकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय मंत्रिमंडल की सहमति से लिया गया है। उन्होंने कहा कि रामनगर जिला बेंगलुरु जिले का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि इसका मुख्यालय रामनगर में ही रहेगाहांलाकि सभी प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए जिले को बेंगलुरु दक्षिण कहा जाएगा।