पकड़े गए 45 रोहिंग्या-बांग्लादेशी, वापस भेजे जाएंगे

 बरेली पुलिस ने चलाया 15 दिन का अभियान

 पकड़े गए 45 रोहिंग्या-बांग्लादेशी, वापस भेजे जाएंगे

बरेली, 28 मई (एजेंसियां)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 45 रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की गई है। ये सभी अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ी डालकर रह रहे थे। अब इन सभी के दस्तावेज की जांच की जा रही है। इसके बाद इन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाएं बंद की जाएंगी और उन्हें वापस उनके देश भेज दिया जाएगा।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश के लिए 15 दिन का अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो दिन में 83 स्थानों पर चेकिंग की गई। इसमें 775 लोगों की नागरिकता पर शक हुआजिनमें से 45 चिन्हित किए गए हैं। पुलिस को यह कामयाबी दो दिन के भीतर ही मिली है। अभियान के तहत हर थाने में टीम गठित की गई है। ये टीम हर रोज सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और रात में 8 बजे से 11 बजे तक पूरे थाना क्षेत्र का भ्रमण करती है। इस दौरान लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। खासकर रोहिंग्या-बांग्लादेशी लोगों के प्रमाण-पत्र होने पर उन्हें पकड़ा जा रहा है।

Tags: