पंजा-लालूटेन के जंगलराज से आगाह रहें : मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात

पंजा-लालूटेन के जंगलराज से आगाह रहें : मोदी

मढ़ौरा रेल फैक्ट्री से अफ्रीका के लिए पहला इंजन रवाना

पटना से मुजफ्फरपुर, गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू

नई वैशाली-देवरिया रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन

पीएम आवास के 53,600 पात्रों को मिली पहली किस्त

सीवान (बिहार), 20 जून (एजेंसियां)। बिहार विधानसभा चुनाव की आहट राज्य में संकेतों में सुनाई देने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज की सभा में चुनाव का जिक्र तो नहीं हुआ, लेकिन परोक्ष रूप से इसकी प्रतिध्वनि तब जरूर सुनाई पड़ी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौजवानों से कहा कि उन्होंने जंगलराज की कहानियां जरूर सुनी होंगी। देखा भले नहीं होगा। उस माहौल से भले ही गुजरे नहीं होंगे। लेकिन उसकी त्रासदी के बारे में सुना जरूर होगा। फिर से वही लालटेन और पंजे वाला गिरोह बिहार पर शिकंजा कसने का मौका तलाश रहा है। इससे सतर्क रहना होगावरना वह गिरोह विकास पर ब्रेक लगा देगा।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को बिहार दौरे पर सीवान पहुंचे। उन्होंने दस हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित बिहार कैबिनेट के तमाम मंत्री और नेता इस मौके पर मौजूद थे। पिछले तीन हफ्तों में मोदी दूसरी बार बिहार पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने कहासिवान की ये धरती हमारे स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरक स्थली है। ये हमारे लोकतंत्र कोदेश कोसंविधान को ताकत देने वाली भूमि है। आज इस मंच से हजारोंकरोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। विकास की ये सारी परियोजनाएं बिहार को उज्ज्वल भविष्य की तरफ ले जाएगीसमृद्ध बिहार बनाएंगी।

पीएम मोदी ने कहाआप सब जानते हैं कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। इस दौरे में दुनिया के बड़े-बड़े समृद्ध देशों के नेताओं से मेरी बात हुई। सारे नेताभारत की तेज प्रगति से बहुत प्रभावित हैं। वे भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं और इसमें बिहार की निश्चित तौर पर बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है। बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। पीएम मोदी ने कहापिछले 10 वर्षों में बिहार में करीब 55 हजार किमी ग्रामीण सड़कें बनी हैं। 1.5 करोड़ से अधिक घरों को बिजली के कनेक्शन से जोड़ा गया है। 1.5 करोड़ घरों को पानी का कनेक्शन दिया गया है। 45 हजार से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर बनाए गए हैं। बिहार की प्रगति के लिए हमें इस गति को लगातार बढ़ाते रहना है।

बिहार के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रधानमंत्री ने 400 करोड़ रुपए से अधिक की नई वैशाली-देवरिया रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन किया और इस मार्ग पर एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावाउन्होंने उत्तर बिहार में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए पाटलिपुत्र (पटना) से मुजफ्फरपुर और बेतिया से होते हुए गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने गिनी गणराज्य को निर्यात के लिए मढ़ौरा संयंत्र में निर्मित अत्याधुनिक रेल इंजन को भी हरी झंडी दिखाई। यह इस कारखाने में बना पहला रेल इंजन हैजिसे निर्यात किया जाना है। प्रधानमंत्री ने नमामि गंगे परियोजना के तहत 1,800 करोड़ रुपए से अधिक लागत के छह सीवेज उपचार संयंत्रों (एसटीपी) का उद्घाटन कियाजिससे क्षेत्र के लोगों की जरूरतें पूरी होंगी। पीएम मोदी ने बिहार के विभिन्न शहरों में 3,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली जलापूर्ति और स्वच्छता परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। उन्होंने बिहार में 500 मेगावाट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) की नींव रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 53,600 से अधिक लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की। पीएम ने पीएमएवाई शहरी परियोजना के तहत पूरे हो चुके 6,600 से अधिक मकानों के गृह प्रवेश समारोह के मौके पर कुछ लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपी।

Read More मंत्री ईश्वर खंड्रे ने खतरनाक पेड़ों और शाखाओं को हटाने का दिया निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बिहार समृद्ध होगा और देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा। मेरे इस विश्वास में आप सभी का सामर्थ्य है। आप सभी ने मिलकर जंगलराज का सफाया किया है। यहां के नौजवानों ने तो 20 साल पहले की बिहार की बदहाली सिर्फ किस्सों और कहानियों में सुनी होंगी। जंगलराज ने बिहार का क्या हाल कर दिया थावह सभी लोग जानते हैं। जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दियाउस बिहार को पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के रहने वाले हर व्यक्ति का सबसे बड़ा धन उसका स्वाभिमान होता है। कठिन से कठिन परिस्थिति में बिहारी भाई-बहन काम करके दिखाते हैं। वह कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते। लेकिनपंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई। इन लोगों ने ऐसी लूट मचाई कि गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। अनेक चुनौतियों को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार को विकास की पटरी पर लाने का काम किया है।

Read More हैदराबाद में पकड़ा गया चाइल्ड पोर्न बनाने वाला गिरोह

पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज लाने वाले फिर से सपना देख रहे हैं कि बिहार के संसाधनों पर वे फिर से कब्जा कर सकें। इसके लिए वह तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। आपको अपने भविष्य के लिए सतर्क रहना है। बिहार के विकास पर ब्रेक लगाने वालों को कोसों दूर रखना है। वो लोग हर चुनाव में आकर बोलते थे गरीबी हटाओ गरीबी हटाओ। लेकिनआपने जब से एनडीए सरकार को मौका दिया तब पता चला कि गरीबी कम भी हो सकती है। देश की 25 करोड़ की आबादी गरीबी रेखा से बाहर आई है। बीते दशक में बिहार के करीब पौने चार करोड़ साथियों ने खुद को गरीबी से मुक्त किया है। आजादी के इतने दशकों बाद भी लोग गरीबी से ग्रस्त थे। यह इसलिए नहीं हुआ कि बिहार या देश के लोगों में मेहनत में कमी थी। इन्हें आगे बढ़ने का रास्ता नहीं दिया गया। लंबे समय के लिए कांग्रेस और राजद वालों ने इन्हें गरीबी में धकेल दिया। इनके राज में गरीबों को घर नहीं मिलता था। शिक्षास्वास्थ्य और राशन तक मुहैया नहीं होती थी। गैस कनेक्शन के लिए सांसदों की सिफारिश लगानी पड़ती थी। नौकरी बिना सिफारिश के नहीं मिलती थी। 

Read More  75 जिलों से मांगा गया कामकाज का ब्यौरा

पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस की करतूतें और इनकी कार्रवाई बिहार विरोधी हैं। निवेश विरोधी हैं। जब यह लोग विकास की बात करते हैं तो लोगों को अपनी दुकानकारोबारउद्योग-धंधे सब पर ताले लटकते नजर आते हैं। इसलिए ये लोग नौजवानों के दिल में कभी भी जगह नहीं बना पाए। ये लोग गुंडा राजमाफिया राजबेहाल इंफ्रास्ट्रक्चर और भ्रष्टाचार के पोषक बने रहे। एनडीए कैसा बिहार बना रही हैइसका उदाहरण मढ़ौरा रेल फैक्ट्री है। आज मढ़ौरा को पहला इंजन अफ्रीका भेजा जा रहा है। आप सोचिए कि अफ्रीका में भी बिहार का जय-जयकार होने वाला है। यह फैक्ट्री उसी सारण में बनी है जिसे पंजे और लालूटेन वालों ने पिछड़ा कहकर छोड़ दिया था। जंगलराज वालों ने बिहार को विकास के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया था। आज बिहार में रोडरेलहवाई यात्रा और जल मार्ग और हर प्रकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर काफी निवेश हो रहा है।

इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार जिस तरह से काम कर रही हैंउससे बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने जो सौगात दी हैउससे बिहारवासियों को काफी फायदा होने वाला है। केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने के फैसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। नीतीश ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि इससे पहले जो लोग सरकार में थेउन लोगों ने क्या किया था बिहार के लिएक्या हाल थानीतीश ने कहा कि विपक्ष अनाप-शनाप प्रचार कर रहा है। इससे बिहार के लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। वे जब सरकार में थे तो क्या किया था बिहार के लिए। क्या हाल थाकोई काम नहीं किया था उन लोगों ने। पहले शाम में लोग घर से नहीं निकल पाते थे। हमलोगों की सरकार आई तो महिलाओं को आरक्षण दिया। जो भी मौका मिला हमलोगों ने विकास के लिए काम किया। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया। पुल और पुलियों का निर्माण करवाया। सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने बजट में बिहार को विशेष पैकेज दिया। मखानाएयरपोर्टपश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की। यह बहुत खुशी की बात है।

ओड़ीशा आना जरूरी थाइसलिए ट्रंप को मना किया

भुवनेश्वर, 20 जून (एजेंसियां)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओड़ीशा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आमंत्रण को इसलिए अस्वीकार कर दिया, क्योंकि उन्हें 20 जून को भगवान जगन्नाथ की पुण्य भूमि पर पहुंचना था। प्रधानमंत्री ने आज ओड़ीशा को करोड़ों की परियोजनाएं सौगात में दीं। इसमें पेयजलसिंचाईकृषि अवसंरचनास्वास्थ्य अवसंरचनाग्रामीण सड़कें और पुलराष्ट्रीय राजमार्गों के खंड और एक नई रेलवे लाइन शामिल हैं। राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क के साथ पीएम मोदी ने पहली बार जिले में रेल संपर्क बढ़ाने वाली नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी भी दिखाई। प्रधानमंत्री मोदी ने भुवनेश्वर में राजधानी क्षेत्र शहरी परिवहन (सीआरयूटी) प्रणाली के अंतर्गत 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी भी दिखाई।

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहाआज 20 जून का दिन बहुत विशेष है। आज ओड़ीशा में पहली भाजपा सरकार ने सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरा किया है। यह वर्षगांठ सिर्फ सरकार की नहीं हैयह सुशासन की स्थापना की वर्षगांठ है। यह एक वर्ष जनसेवा और जनविश्वास को समर्पित है। मैं ओड़ीशा के लोगों को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं मुख्यमंत्री मोहन माझी और उनकी पूरी टीम को भी बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा, ओड़ीशा सिर्फ एक राज्य नहीं हैयह भारत की समृद्ध विरासत का एक चमकता सितारा है। सदियों से ओड़ीशा ने भारतीय सभ्यता और संस्कृति को समृद्ध किया है। यही कारण है कि आज जब विकास और विरासत का मंत्र भारत की प्रगति का आधार बन रहा हैतो ओड़ीशा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। पिछले एक साल में ओड़ीशा ने विकास और विरासत दोनों के इस मंत्र को सही मायने में अपनाया है और उसे अपनाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान अपनी विदेश यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा, अभी दो दिन पहले मैं जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा में था। मेरी यात्रा के दौरानअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुझे फोन किया। उन्होंने कहाचूंकि आप पहले से ही कनाडा में हैंतो वाशिंगटन क्यों नहीं आतेचलिए खाना खाते हैं और बात करते हैं। उन्होंने गर्मजोशी से निमंत्रण दिया। मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति से सम्मानपूर्वक कहाआपके निमंत्रण के लिए धन्यवादलेकिन मेरे लिए महाप्रभु की पवित्र भूमि पर जाना आवश्यक है। और इसलिएमैंने विनम्रतापूर्वक उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दियाक्योंकि महाप्रभु के प्रति आपका प्रेम और भक्ति मुझे इस पवित्र भूमि पर खींच लाई।

पीएम मोदी ने कहाआजादी के बाद दशकों तक देश के लोगों ने कांग्रेस के शासन मॉडल को देखा। उस मॉडल में सुशासन और जीवन की सुगमतादोनों का अभाव था। विकास परियोजनाओं में देरीउन्हें पटरी से उतारना और उनका कुप्रबंधनघोटालेभ्रष्टाचार, ये कांग्रेस के विकास मॉडल की पहचान थी। लेकिन हाल के वर्षों में देश ने भाजपा के विकास मॉडल को व्यापक स्तर पर देखा है। पिछले एक दशक में कई राज्यों ने पहली बार भाजपा की सरकारें देखी हैं। और इन राज्यों में सिर्फ सरकार ही नहीं बदलीबल्कि सामाजिक और आर्थिक बदलाव का एक नया युग शुरू हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहायह सुखद संयोग है कि जब ओड़ीशा की भाजपा सरकार अपने एक साल पूरे कर रही है तब आप सभी भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। महाप्रभु हमारे लिए आराध्य भी हैंप्रेरणा भी हैं और महाप्रभु के आशीर्वाद से श्री मंदिर से जुड़े विषयों का समाधान भी हो गया है। यहां सरकार बनते ही श्री मंदिर के चारों द्वार खोल दिए थेश्री मंदिर का रत्नभंडार भी खुल गया है और यह कोई राजनीतिक जय-विजय का विषय नहीं हैयह करोड़ों भक्तों की आस्था का सम्मान करने का कार्य हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहाआदिवासी साथियों के सपने पूरे करनाउन्हें नए अवसर देनाउनके जीवन से मुश्किलें कम करनाहमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए पहली बार जनजातीय विकास के लिए दो बहुत बड़ी राष्ट्रीय योजनाएं देश में बनी हैं। इन दो योजनाओं पर 1 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं। पहली योजना है धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान। बिरसा मुंडा जी के नाम पर इसे रखा गया है। इसके तहत देश भर में 60,000 से अधिक आदिवासी गांवों में विकास के काम किए जा रहे हैं। यहां ओड़ीशा में भी कहीं आदिवासियों के लिए घर बन रहे हैंरोड बन रहे हैंबिजली पानी की सुविधाएं बन रही हैं। यहां ओड़ीशा के 11 जिलों में 40 आवासीय विद्यालय भी बन रहे हैं। केंद्र सरकार इस पर भी सैकड़ों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। जो दूसरी योजना हैउसका नाम है पीएम जन-मन योजना है। इस योजना की प्रेरणा ओड़ीशा की धरती से आई है। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपतिओड़ीशा की बेटी आदरणीय द्रौपदी मुर्मू ने इस योजना के लिए हमें मार्गदर्शन दिया है'

#पंजा_लालूटेन,#जंगलराज,#मोदी,#BiharElections2025,#Siwanरैली,#JungleRaj,#PanjaLantern,#VoteForDevelopment,#NDA,#BJP