एकलव्य वन से शुरू होगी विशिष्ट वनों की स्थापना

18 जुलाई को पीलीभीत से प्रारंभ होगा राज्य स्तरीय आयोजन

एकलव्य वन से शुरू होगी विशिष्ट वनों की स्थापना

लखनऊ16 जुलाई (एजेंसियां)। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में एक दिन (9 जुलाई) में 37,21,40,925 से अधिक पौधे रोपने वाले यूपी में अब विशिष्ट वनों की स्थापना होगी। राज्य स्तरीय आयोजनों को लेकर वन विभाग ने फाइनल तिथि भी जारी कर दी है। यह कार्यक्रम पूरे वर्षा काल के दौरान चलेगा। अलग-अलग प्रभागों को राज्य स्तर पर मुख्य आयोजन कर अलग-अलग वन स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 18 जुलाई को पीलीभीत से एकलव्य वन की स्थापना के साथ ही विशिष्ट वनों की श्रृंखला का श्रीगणेश होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय सभी आयोजनों को उत्सव के रूप में मनाने का निर्देश दिया है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक पेड़ मां के नाम के तहत यह आयोजन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उक्त वनों की स्थापना सभी वन प्रभागों में होगीलेकिन कई कार्यक्रम राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इनकी जिम्मेदारी संबंधित प्रभागों को सौंप दी गई है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संबंधित क्षेत्र के जोनल/मंडलीय मुख्य वन संरक्षक होंगे।

हर वर्ष की भांति योगी सरकार का इस वर्ष भी विशिष्ट वाटिका स्थापित करने पर जोर है। 2025 के वर्षा काल में भी विशिष्ट पौधरोपण की स्थापना व संरक्षण को लेकर वन विभाग मुस्तैद है। योगी सरकार ने इस वर्ष शक्ति वनएकलव्य वनऑक्सी वनत्रिवेणी वनअटल वनगोपाल वनएकता वनपवित्र धारा पौधरोपणभाई-बहन पौधरोपणशौर्य वनएक पेड़ गुरु के नाम पौधरोपण के साथ ही अन्य क्रियाकलापों (सहजन भंडाराऔद्योगिक इकाइयों की भागीदारी से रोपण) पर भी जोर दिया है।  

Tags: