रेवंत का किताकियुशू के मेयर ने किया गर्मजोशी से स्वागत
हैदराबाद, 20 अप्रैल (एजेंसी) जापान के दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी का जापानी शहर किताकियुशु में औपचारिक स्वागत किया गया।
किताकियुशू शहर के मेयर काजुहिसा ताकेउची ने मुख्यमंत्री रेड्डी और उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू के नेतृत्व में आए तेलंगाना राइजिंग प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
आगंतुक भारतीय अधिकारियों का ऐतिहासिक जापानी शहर में औपचारिक स्वागत किया गया, जो स्थिरता और पर्यावरणीय नवाचार में उल्लेखनीय परिवर्तन के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि किताकियुशू शहरी पर्यावरणीय सुधार के लिए एक वैश्विक मॉडल के रूप में विकसित हुआ है और यह इस बात का एक शानदार उदाहरण है कि दूरदर्शी नेतृत्व और सामुदायिक लचीलेपन से प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में क्या प्राप्त किया जा सकता है।
मेयर काजुहिसा ताकेउची ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,“भारत से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी टोक्यो और ओसाका के बाद किताक्यूशु का दौरा कर रहे हैं - हैदराबाद की ऊर्जा को हमारे शहर में ला रहे हैं हमारा उदेश्य भारतीय शैली का इको-टाउन बनाना है। यह वैश्विक सहयोग है। बड़े बातचीत। साहसिक कदम। एक बड़ा कदम। आगे बढ़ते हैं।”