हाथरस: छात्राओं के यौन शोषण मामले में बड़ा खुलासा, कॉलेज के प्राचार्य गिरफ्तार

हाथरस: छात्राओं के यौन शोषण मामले में बड़ा खुलासा, कॉलेज के प्राचार्य गिरफ्तार

हाथरस, 23 अप्रैल, (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित बागला महाविद्यालय गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में आ गया है। कॉलेज में छात्राओं के यौन शोषण के मामले में पुलिस ने अब कॉलेज के प्राचार्य महावीर छोकर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, कुछ छात्राओं ने पहले ही भूगोल विभाग के प्रवक्ता रजनीश कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। आरोपों के मुताबिक, जब छात्राओं ने इस घटना की शिकायत कॉलेज के प्राचार्य से की, तो उन्होंने न केवल कार्रवाई करने से इनकार कर दिया, बल्कि छात्राओं को धमका कर वहां से भगा दिया।

प्राचार्य की भूमिका संदिग्ध पाई गई

इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायत को दबाने की कोशिश में प्राचार्य की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके चलते उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More अखिलेश को ब्राह्मण समाज पर बोलने का हक नहीं

रजनीश को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल

Read More  "ऑपरेशन सिंदूर" अब तक क्या- क्या हुआ

प्राचार्य महावीर छोकर पर भी छात्राओं के आरोपों को नजरअंदाज करने और जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप लगे हैं। इससे पहले ही रजनीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हाथरस चिरंजीवी नाथ सिन्हा के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है।

Read More मेघालय में अवैध रूप से घुस रहे चार बंगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार

Tags: