अंतरिक्ष में नई इबारत लिखने को तैयार शुभांशु शुक्ला

पोस्टरों से सजाया गया उनका घर

अंतरिक्ष में नई इबारत लिखने को तैयार शुभांशु शुक्ला

लखनऊ, 09 जून (एजेंसियां)। लखनऊ के शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में नई इबारत लिखने को तैयार हैं। उनका मिशन मंगलवार को रवाना होगा। इससे पहले उनके घर को उनकी जीवन यात्रा से जुड़े पोस्टरों से सजाया गया है। इसमें उनको इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी गई है। भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 41 साल बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला मंगलवार (10 जून) को सुबह एक्सिओम स्पेस के एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा पर रवाना होंगे। यह मिशन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और निजी कंपनी स्पेसएक्स की साझेदारी में संचालित किया जा रहा है।

download (7)शुभांशु शुक्ला यूपी के लखनऊ के रहने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे देश के साथ उनके घरवालों को भी गर्व है। उनके अंतरिक्ष रवाना होने से उनके घर को उनकी जीवन यात्रा से जुड़े पोस्टर लगाकर सजाया गया है। साथ ही इसमें उनको इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी गई है। इनमें वह अलग-अलग कार्यक्रमों में दिख रहे हैं। किसी में प्रधानमंत्री मोदी उनका हौसला अफजाई कर रहे हैं। किसी में वह प्रशिक्षण स्थान पर दिख रहे हैं।

शुभांशु अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम स्पेस के चौथे निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन का हिस्सा बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं। मिशन मंगलवार को सुबह 8:22 बजे लॉन्च होगा। यह फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा। यात्रा पर रवाना होने से पूर्व शुभांशु ने कहामिशन का हिस्सा बनना बेहद सौभाग्यशाली है। शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय होंगे। 41 साल पहले उनके आदर्श राकेश शर्मा ने 1984 में तत्कालीन सोवियत संघ के सोयुज अंतरिक्ष यान पर सवार होकर आठ दिनों तक कक्षा में रहने के लिए अंतरिक्ष उड़ान भरी थी। नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान को भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर स्पेसएक्स के फॉल्कन 9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इसके 28 घंटे की यात्रा के बाद 11 जून को रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार) यान अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ेगा।

#शुभांशुशुक्ला, #अंतरिक्षमेंनईइबारत, #Axion4, #भारतअंतरिक्ष, #ISSमिशन, #Gaganyaanप्रेरणा

Read More अमित शाह ने भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के खिलाफ दोहरी लड़ाई की सलाह दी: विजयेंद्र