अहमदाबाद में 37 साल पहले भी क्रैश हुआ था विमान

भारत में विमान हादसों का रहा है लंबा सिलसिला

 अहमदाबाद में 37 साल पहले भी क्रैश हुआ था विमान

अहमदाबाद, 12 जून (एजेंसियां)। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर वर्ष 1988 में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसमें 133 लोगों की जान गई थी। तब इंडियन एयरलाइंस का मुंबई से अहमदाबाद आने वाला विमान एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया था। अहमदाबाद में 37 साल पहले हुए विमान हादसे की तारीख थी 19 अक्टूबर 1988। बोइंग 737-200 विमान ने सुबह 6.05 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। 6.20 बजे पायलट ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से कम दृश्यता के चलते मौसम की जानकारी मांगी। हालांकिअहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पायलट ने लैंडिंग की अनुमति नहीं मांगी और सुबह 6.53 बजे चिलोदा कोतरपुर के करीब एक पेड़ और बिजली के ट्रांसमिशन टावर से टकरा गया। कॉकपिट में मौजूद वॉयस रिकॉर्डर से सामने आया था कि विमान में दोनों पायलट कम दृश्यता के चलते रनवे खोजने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान वे विमान को नीचे भी उतारते जा रहे थे। जब यह विमान 1000 फीट की ऊंचाई पर रह गयातभी यह बिजली के ट्रांसमिशन टावर से टकरा गया और एयरपोर्ट से करीब 3 किलोमीटर दूर क्रैश हो गया।

भारत में पहला विमान हादसा 1938 में हुआ था। 14 अगस्त 1943 को टाटा नेशनल एयरलाइंस स्टिंसन मॉडल एक का यात्री विमान (एलिटालिया फ्लाइट 771) महाराष्ट्र के लोनावला स्थित पहाड़ियों से टकरा गया था। यह कोलंबो से कराची की यात्रा पर था। इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई थी।

7 जुलाई 1962 को महाराष्ट्र के जुन्नार में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से इटली के रोम जा रहा जापान एयरलाइंस का विमान मुंबई से करीब 84 किलोमीटर दूर गलत दिशा में भटकने के बाद एक छोटी पहाड़ी से टकरा गया था। उस हादसे में 94 लोगों की मौत हुई थी। 14 जून 1972 को पालम हवाईअड्डे पर जापान एयरलाइंस की फ्लाइट 471 क्रैश हो गई। इस घटना में विमान में सवार 87 लोगों में से 82 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में जमीन पर मौजूद तीन लोगों की भी जान चली गई थी। 31 मई 1973 को पालम एयरपोर्ट पर ही इंडियन एयरलाइन का विमान (फ्लाइट 440) क्रैश हो गया। पालम एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तमिलनाडु के चेन्नई से नई दिल्ली आ रहा बोइंग 737 विमान तूफान और बारिश में कम दृश्यता में लैंडिंग के दौरान हाई टेंशन तारों में उलझ गया। इसके बाद यह विमान क्रैश हो गया और विमान में सवार 65 में से 48 लोगों की जान चली गई। इस घटना में चार अमेरिकीतीन ब्रिटिश और एक यमनी महिला की मौत हो गई थी। 12 अक्टूबर 1976 को मुंबई  में  इंडियन एयरलाइंस का विमान (फ्लाइट 171) क्रैश हो गया था। इस हादसे में 85 लोग मारे गए थे। बॉम्बे (मुंबई) से मद्रास (अब चेन्नई) जा रहा बोइंग विमान उड़ान भरने के ठीक बाद ही इंजन में खराबी का शिकार हो गया। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। इस दौरान प्लेन में आग भड़क गई और पायलट ने विमान का नियंत्रण खो दिया। घटना में कोई नहीं बचा था।

1 जनवरी 1978 तो बॉम्बे में बांद्रा के पास एयर इंडिया फ्लाइट 855 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस हादसे में सभी 213 लोग मारे गए। कॉकपिट में यंत्र की विफलता के बाद कैप्टन के दिशा भ्रम के कारण हादसा हुआ था। 14 फरवरी 1990 को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त इंडियन एयरलाइंस का विमान (फ्लाइट 605) दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे 92 लोगों की मौत हो गई थी। 16 अगस्त 1991 को इंफाल के पास इंडियन एयरलाइंस का विमान (फ्लाइट 257) क्रैश हो गया, जिसमें सभी 69 लोग मारे गए थे। 26 अप्रैल 1993 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में इंडियन एयरलाइंस का विमान (फ्लाइट 491) टेकऑफ के दौरान रनवे पर ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में 55 लोगों की मौत हो गई थी।

Read More सुहास शेट्टी हत्याकांड मामले में ८ आरोपियों को एनआईए की हिरासत में भेजा

12 नवम्बर 1996 को दिल्ली के पास हरियाणा के चरखी दादरी में दो विमान हवा में ही टकरा गए थे। एक विमान सऊदी एयरलाइंस (फ्लाइट 763) और दूसरा कजाकिस्तान एयरलाइंस (फ्लाइट 1907) था। इस हादसे में दोनों विमानों में सवार कुल 349 लोगों की मौत हो गई थी। यह इतिहास की सबसे भयावह मिड-एयर टक्कर मानी जाती है। यह हादसा कजाकिस्तान के पायलट की गलती की वजह से हुआ था।

Read More मैं निजी कारणों से दिल्ली गया था

बिहार की राजधानी पटना में 17 जुलाई 2000 को एलायंस एयर का बोइंग 737-2ए8 विमान हादसे का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना में 56 यात्रियों की मौत हो गई थी। इनमें से 51 के शव विमान में मिले थे और 5 ज़मीन पर पाए गए थे। लैंडिंग के दौरान विमान सरकारी आवासीय कॉलोनी पर क्रैश हो गया था। 22 मई 2010 कर्नाटक के मैंगलोर में एयर इंडिया का एक्सप्रेस बोइंग 737-800 नाम का प्लेन क्रैश हो गया था। इस घटना में 158 यात्रियों की मौत हुई थी। विमान में 160 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से केवल 8 बच पाए थे। हादसे की वजह खराब मौसम के कारण रनवे ओवर रन बताया गया था। प्लेन घाटी में गिर गया था और दो हिस्सों में टूट गया था।

Read More देवनहल्ली के आसपास भूमि अधिग्रहण बंद नहीं किया गया तो लड़ेंगे लड़ाई: प्रकाश राज

7 अगस्त 2020 को केरल के कोझिकोड (कालीकट) में एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737-800 विमान हादसे का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना में 17 यात्री और क्रू मेंबर (दोनों पायलट सहित) की मौत हो गई थी और 138 लोग घायल हो गए थे। यह हादसा रनवे पर रुकने में असफल होने के कारण विमान 100 फीट गहरी घाटी में गिर गया था। इस हादसे में प्लेन के तीन टुकड़े हो गए थे। भारी बारिश और खराब दृश्यता के कारण विमान हादसे का शिकार हुआ था।

#AhmedabadCrash1988, #IndianAirlines113, #Flight113, #37YearsAgo, #AhmedabadAviationDisaster, #PilotError, #PoorVisibility, #Remember113