11690 किसानों को मिली 5.61 अरब की सहायता

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

11690 किसानों को मिली 5.61 अरब की सहायता

लखनऊ12 जून (एजेंसियां)। योगी सरकार अन्नदाता किसानों के हर सुख-दुख में सदैव साथ खड़ी है। दुर्घटना में किसी किसान की मृत्यु या दिव्यांग होने पर आश्रितों/परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना संबल बनी है। किसी अप्रिय घटना में आश्रित परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो जाता हैजिससे परिवार वालों को जीवन यापन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता हैऐसे में संकट के समय इस योजना के माध्यम से योगी सरकार ऐसे परिवारों के लिए संबल प्रदान कर रही है। यह योजना 14 सितंबर 2019 से लागू हुई थी। योजना के अंतर्गत दुर्घटनावश मृत्यु-विकलांगता की दशा में अधिकतम पांच लाख रुपए दिए जाने का प्रावधान है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत शुक्रवार (13 जून) को अंबेडकर नगर के शिवबाबा मैदान में जनपद के 431 लोगों को सहायता राशि का चेक प्रदान करेंगे। इसमें 408 लोगों को पांच लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। 10 लोगों को ढाई लाखएक किसान परिवार को 1.25 लाख व 12 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि का डेमो चेक प्रदान किया जाएगा। कुल राशि 20 करोड़78 लाख25 हजार रुपए (लगभग 21 करोड़) है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में जाएगी।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत अब तक प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 11690 लोगों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इन्हें योगी सरकार द्वारा 5 अरब61 करोड़86 लाख28,200 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 14 सितंबर 2019 से लागू हुई थी। योगी सरकार ने सत्र 2020-21 में इसके लिए 500 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया था। इसके बाद किसानों के लिए हर वित्तीय वर्ष में बजट बढ़ता गया।  

Tags: