हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा कावेरी आरती का विरोध कर रही: कांग्रेस विधायक
बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| कांग्रेस विधायक गनीगा रवि ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा कावेरी आरती का विरोध कर रही है|
उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गंगा आरती की जरूरत है| कर्नाटक में कावेरी आरती का विरोध करते हैं| उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करना ही उनके लिए महत्वपूर्ण है| कांग्रेस पार्टी में कुछ विधायकों के असंतोष को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चर्चा कर समाधान करेंगे| छह-सात बार जीत चुके वरिष्ठ विधायक कांग्रेस में हैं| विधानसभा में किसी भी समस्या पर चर्चा करने का अवसर है| उन्होंने कहा कि इसके अलावा सार्वजनिक बयान देना ठीक नहीं है|
आवास परियोजनाओं में गरीबों से पैसा लेने वाले जमीर अहमद खान उनमें से नहीं हैं| जमीर, जो काफी दान-पुण्य करने के लिए जाने जाते हैं, आवास विभाग में अच्छा काम कर रहे हैं| उन्होंने स्पष्ट किया कि २०२२ में जिन लोगों को घर की मंजूरी मिली है, उन्हें अब कब्जे के कागजात दिए जा रहे हैं| इससे पहले गरीबों के लिए घर स्वीकृत करवाने के लिए रिश्वत देने का गंभीर आरोप लगाने वाले सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक बी.आर. पाटिल ने शनिवार को अपने बयान को फिर से दोहराया था, जिससे राज्य सरकार को गंभीर शर्मिंदगी उठानी पड़ी|
शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बी.आर. पाटिल ने कहा कि ऑडियो में मैंने ही बात की है| मैंने सच कहा है| जो हो रहा है, वही बताया है| हमारा मूल इरादा यह है कि हम जो जनहितैषी शासन देने के वादे के साथ सत्ता में आए हैं, उसी के अनुसार काम करें| सरकार में भ्रष्टाचार के बारे में मुझे जो कहना था, कह दिया है| मुझे नहीं पता कि मुख्यमंत्री क्या करेंगे|
अगर वे मुझे बुलाएंगे, तो मैं जाकर बोलूंगा| उन्होंने मुझे अभी तक नहीं बुलाया है| मैं खुद नहीं जाऊंगा| भ्रष्टाचार सभी सरकारों में आम बात है| जो लोग सत्ता में आए थे, उन्होंने वादा किया था कि हम जनहितैषी शासन देंगे| उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में ऐसा नहीं होना चाहिए था| उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र की पांच-छह पंचायतों में पैसे देकर घर स्वीकृत करवाए हैं| उनके निर्वाचन क्षेत्र के लिए २,००० घरों की मांग थी| १,९५० घरों को मंजूरी दी गई है| मेरे द्वारा दिए गए पत्रों के लिए घर नहीं दिए गए| पंचायत अध्यक्ष द्वारा दिए गए पत्रों के लिए घर दिए गए|