मंत्री प्रियांक खड़गे ने ९३५ मनपा कर्मियों को सीधे वेतन भुगतान आदेश वितरित किया

मंत्री प्रियांक खड़गे ने ९३५ मनपा कर्मियों को सीधे वेतन भुगतान आदेश वितरित किया

कलबुर्गी/शुभ लाभ ब्यूरो| राज्य ग्रामीण विकास और कलबुर्गी जिले के प्रभारी मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा राज्य के प्रत्येक नागरिक को सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीने तथा संविधान की इच्छा के अनुसार सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है|

वे मंगलवार को कलबुर्गी में कलबुर्गी महानगर पालिका के मनपा कर्मियों की ठेका प्रणाली को समाप्त करने तथा निगम से सीधे वेतन वितरित करने, ग्राम प्रशासन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र और क्रोम बुक वितरित करने तथा विशेष हितग्राहियों को विभिन्न लाभ वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे|

मनपा कर्मी शहर की रीढ़ की हड्डी की तरह होते हैं| सफाई कार्य करने वाले मनपा कर्मियों की सेवा अवर्णनीय है| शहर की सफाई के दूत के रूप में उनके कार्य को मंत्री ने सराहा| आज से सभी मनपा कर्मी महानगर पालिका के कर्मचारी हैं तथा आज से ठेका प्रणाली समाप्त हो गई है| इस क्षेत्र के लिए ३७१जे विशेष आरक्षण के परिणामस्वरूप कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में हर साल ५,००० करोड़ रुपये आ रहे हैं, साथ ही उच्च शिक्षा और रोजगार में स्थानीय लोगों के लिए आरक्षण भी मिल रहा है|

शहर के वाजपेयी बरंगे में स्थापित किए जा रहे नाइस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन जुलाई के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा| शुरुआत में आईएएस, केएएस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए ५०० लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा|

Read More ढाबे में घुसकर घातक हथियारों से तीन लोगों की बेरहमी से हत्या

उन्होंने कहा कि बाद में २,००० उम्मीदवारों को एक साथ प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है| इससे पहले एमएलसी तिप्पणप्पा कमकनूर ने कहा कि मनपा कर्मीयों के बच्चों की शादी और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए पौर कर्मियों  का भवन बनाया जाना चाहिए| मंत्री ने कहा कि धन मुहैया करके भवन बनायेंगे| इसके लिए उन्होंने महानगर पालिका आयुक्त को जगह की पहचान करने और आरक्षित करने का निर्देश भी दिया|

Read More हरंगी बांध में पानी बढ़ने के कारण बाढ़ की चेतावनी जारी

Tags: