पांच लाख आबादी का पेयजल संकट खत्म

17 जून से शुरू होगी कठौता झील से पानी की आपूर्ति

पांच लाख आबादी का पेयजल संकट खत्म

लखनऊ, 16 जून (एजेंसियां)। लखनऊ के गोमती नगर और इंदिरा नगर क्षेत्र की पांच लाख आबादी के लिए राहत की खबर है। कठौता झील को पानी देने वाली शारदा सहायक नहर चालू कर दी गई है। मंगलवार शाम तक झील में पानी पहुंचने से पूरी तरह से आपूर्ति बहाल हो जाएगी। इंदिरा और गोमती नगर की करीब पांच लाख की आबादी को पेयजल की आपूर्ति करने वाली कठौता झील का पानी संकट मंगलवार को पूरी तरह दूर हो जाएगा। क्योंकिझील को पानी देने वाली शारदा नहर रविवार से चालू हो गई है। करीब एक महीने से मरम्मत कार्य चलने के कारण नहर बंद थी।

जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग ने मरम्मत के लिए 18 मई को शारदा सहायक नहर को 16 जून तक के लिए बंद किया था। इसी नहर से पानी कठौता झील को मिलता है। जिस समय नहर बंद रहती हैउस दौरान झील में एकत्र पानी से आपूर्ति की जाती है। सिंचाई विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि रविवार सुबह लखीमपुर से पानी छोड़ दिया गया है। यह मंगलवार को झील तक पहुंच जाएगा। महाप्रबंधक ने बताया कि झील तक पानी पहुंचाने के लिए नहर के पानी का लेवल 5.16 मीटर तक लाना होता है। इस कारण लखीमपुर से पानी छोड़े जाने के बाद भी कठौता झील तक पानी मंगलवार शाम यानी 17 जून तक ही पहुंच पाएगाक्योंकि देवा रोड पर माती के पास बने चेकडैम के पास पानी का लेवल बढ़ाया जाता है और फिर वहां से पाइपलाइन के जरिए गोमतीनगर में कठौता झील तक लाया जाता है।

कठौता झील में जमा पानी से अधिकतम एक महीने तक ही आपूर्ति की जा सकती है। ऐसे में यदि सिंचाई विभाग पानी न छोड़ताइस भीषण गर्मी में पांच लाख की आबादी को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता। पूर्व में कई बार सिंचाई विभाग ने तय समय से अधिक समय तक मरम्मत के लिए नहर बंद रखी थीजिससे पेयजल की किल्लत हो चुकी है और शासन के दखल के बाद नहर शुरू हुई। राजधानी के महानगर वार्ड के दर्शगंजमेंहदी टोलाविष्णुपुरी कॉलोनीविष्णुपुरी विस्तारचर्च रोडदयाल फोर्टबाबा की संगत की लगभग 15 हजार आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। स्थानीय निवासी राजीव रस्तोगीसंजय गुप्ताविष्णु ने बताया कि सेंट फिदेलिस स्कूल के पास ट्यूबवेल खराब होने से यहां घरों में तीन दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इस पर रविवार को पार्षद हरिश्चंद्र लोधी का घेराव कर उन्हें समस्या बताई।