यूपी के 14.82 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस

यूपी के 14.82 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस

लखनऊ, 14 अक्टूबर (एजेंसियां)। यूपी सरकार ने प्रदेश के 14 लाख राज्यकर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। ये बोनस उन्हें दिवाली गिफ्ट के रूप में दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है। प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसारराज्य सरकार के कर्मचारियों को उत्पादकता असम्बद्ध बोनस अनुमन्य किया गया है। यह बोनस मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा 7,000 रुपए के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों का आगणन करते हुए दिया जाएगाजिससे प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 6,908 रुपए का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से पहले यह आर्थिक लाभ कर्मचारियों के परिवारों के लिए आनंद और उत्साह लेकर आएगा तथा शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

इस निर्णय से राज्य सरकार के लगभग 14 लाख 82 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगेजिस पर कुल व्ययभार लगभग ₹1,022 करोड़ आएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी परिवार इस पर्व को उल्लासपूर्वक मना सकें। राज्य सरकार द्वारा अनुमन्य बोनस के दायरे में वे पूर्णकालिक अराजपत्रित कार्मिक शामिल हैं जिनके पद का वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 है। इसमें राज्य कर्मचारीराज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारीस्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारीराजकीय विभागों के कार्यप्रभारित एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सम्मिलित हैं।

Tags: