हरियाणा के राज्यपाल ने राष्ट्रपति निलयम में राष्ट्रपति मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की

हरियाणा के राज्यपाल ने राष्ट्रपति निलयम में राष्ट्रपति मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की

हैदराबाद, 22 दिसंबर (शुभ लाभ ब्यूरो)। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को यहां सिकंदराबाद के बोलारम स्थित राष्ट्रपति निलयम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान दत्तात्रेय ने भगवान कृष्ण की विराट रूप की एक प्रतिमा भेंट कीजिसमें महाभारत के उस क्षण को दर्शाया गया हैजब वे युद्ध के मैदान में अर्जुन को भगवद गीता का दिव्य ज्ञान प्रदान करते हैं।

यात्रा के दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति को कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के सफल आयोजन के बारे में भी अवगत करायाजिसमें भगवद गीता की शाश्वत शिक्षाओं का जश्न मनाया गया और वैश्विक ध्यान आकर्षित किया गया।

Tags: