नौसेना के सूरत युद्धपोत ने मिसाइल से समुद्री लक्ष्य पर सफलतापूर्वक निशाना साधा
On
नयी दिल्ली 24 अप्रैल (एजंसी)। भारतीय नौसेना के नवनिर्मित स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने समुद्र में स्थित एक लक्ष्य पर सफलतापूर्वक सटीक हमला किया है जो नौसेना की रक्षा क्षमताओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह उपलब्धि स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन, विकास तथा संचालन में भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाती है, और रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
यह उपलब्धि देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता और आत्मनिर्भर भारत के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
Tags: