गौ तस्करों ने गाड़ी से हेड कांस्टेबल को रौंद डाला

मुठभेड़ में गौ तस्कर सलमान मारा गया

गौ तस्करों ने गाड़ी से हेड कांस्टेबल को रौंद डाला

जौनपुर, 19 मई (एजेंसियां)। जौनपुर में गौ तस्करों ने पुलिस पर हमला कर हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह को पिकअप वाहन से कुचल दियाजिससे उनकी मौत हो गई। घटना शनिवार 17 मई की रात आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चंदवक थाना क्षेत्र में हुई।

इसके बाद पुलिस ने गौ तस्कर सलमान और उसके साथियों का करीब 60 किलोमीटर तक पीछा कियाजो वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र तक चला। जब पुलिस ने बदमाशों को घेरा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस मुठभेड़ में गौ तस्कर सलमान के सीने में गोली लगी और जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसके दो साथियों नरेंद्र यादव और गोलू यादव के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अन्य तस्कर राहुल यादवराजू यादव और आजाद यादव फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर लिया और चंदवक थाने में मामला दर्ज किया है।