टेररिज्म को टूरिज्म मानता है पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर आतंक के अंत का मिशन

टेररिज्म को टूरिज्म मानता है पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर आतंक के अंत का मिशन

सुख चैन की जिन्दगी जियो, रोटी खाओं, वरना मेरी गोली तो है ही

भुज/बाछाऊ, 26 मई (एजेंसी): आतंकवाद को उद्योग मानने के लिए पाकिस्तान की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भुज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लामाबाद आतंकवाद को पर्यटन की तरह मानता है। पाकिस्तान टेररिज्म को टूरिज्म मानता है। जो लोग भारत से टकराव दिखाने की कोशिश करते हैं, उसे उसकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने देश के युवाओं से सुख चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही...। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को यह समझ में आ गया है कि आतंकवाद के सुख लेने के लिए यहां आना बेकार। उनके युवाओं को भी आना बंद होगा।

मोदी ने साफ तौर पर कहा कि भारत की विदेश नीति साफ है। भारत ने विकास की यात्रा में शांति और समृद्धि का रास्ता चुना है। उन्होंने आगे कहा कि हम पर हमला करने वालों को हम छोड़ते नहीं हैं। यह नया भारत है, जो चुनौतियों का सामना करता है। यह नया भारत है, जो चुनौतियों का जवाब देता है। अब कुछ लोग यह भी कह सकते हैं कि मोदी बहुत गुस्से में थे... लेकिन यह गुस्सा आतंकवाद के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मैं अपने देशवासियों को यह स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं कि यह देश अब अपने दुश्मनों को बख्शने वाला नहीं है।

देश की सेना को खुली छूट दे दी। भारत के जवान हर आतंकवादी के ठिकानों में घुस कर उस पर सर्जिकल स्ट्राइक कर देते हैं। कि हमारी सेना कितनी सक्षम और कितनी अनुशासित है। भारत की लड़ाई सीमाओं पर लड़ रहे आतंकवादियों से है। जो स्वंय आतंकवाद के दलदल में फंसा-पंसा रह गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति है। सिंदूर हमारी भावनाओं का एक बहुत ही पवित्र प्रतीक है। इसका हर कण, हर रंग, एक चेतना है, एक ऊर्जा है, एक प्रेरणा है।

Read More दक्षिण कन्नड़, उडुपी में एक सप्ताह में ३७४ मिमी की रिकॉर्ड बारिश

उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया के सामने भारत के 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य को प्रस्तुत करने की चुनौती है, शर्तिया यदि किसी भी देश ने हमें छेड़ा तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

Read More  अदालत एफआईआर रद्द कर सकती है या नहीं!

ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं है, यह भारत की जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है। इस अभियान के माध्यम से हमने दुनिया को यह दिखा दिया कि जब बात देश की सुरक्षा की हो, तो भारत किसी भी हद तक जा सकता है।

Read More पाकिस्तानी वायुसेना को बर्बादी से उबरने में लगेंगे कई साल

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भुज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को निर्णायक बनाने का संकल्प दोहराया और कहा कि पाकिस्तान टेररिज्म को टूरिज्म मानता है।