कुख्यात आतंकवादी लादेन के धन से सना सम्मान!

विवादास्पद यूनुस को ब्रिटेन में मिलेगा विवादास्पद पुरस्कार

 कुख्यात आतंकवादी लादेन के धन से सना सम्मान!

लादेन के भाई से प्रिंस चार्ल्स ने लिया था अकूत धन

घोटालों से घिरा सम्राट यूनुस को देगा हार्मोनी अवार्ड

सूफी यायावर

लंदन/ढाका, 01 मई। आतंकी संगठन अल कायदा के कुख्यात सरगना रहे ओसामा बिन लादेन के परिवार के अकूत धन से शुरू हुआ ब्रिटेन का किंग चार्ल्स हार्मोनी अवार्ड बांग्लादेश की हार्मोनी को तहस-नहस करने वाले मोहम्मद यूनुस को मिलने जा रहा है। ब्रिटेन के मौजूदा नरेश किंग चार्ल्स-3 अपने उन्हीं हाथों से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को पुरस्कार देंगे, जिन हाथों से उन्होंने लादेन परिवार से अकूत धन और बहुमूल्य उपहार लिए थे। यूनुस अपने देश में इस पुरस्कार को ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित बताने का पूरा प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। जबकि आतंकवादी सरगना के परिवार से मिले धन से यह पुरस्कार वर्ष 2024 में ही शुरू हुआ। मजाकिया और विडंबना भी है कि पहला पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून को दिया गया था।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को ब्रिटेन का किंग चार्ल्स हार्मोनी अवार्ड-2025 मिलने जा रहा है। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए यूनुस ब्रिटेन जाने वाले हैं जहां ब्रिटेन के मौजूदा किंग चार्ल्स-3 उन्हें यह पुरस्कार देंगे। यूनुस को यह पुरस्कार ऐसे समय मिलने जा रहा है, जब वे बांग्लादेश के लोगों के मुख्य शत्रु के रूप में कुख्यात हो रहे हैं। बांग्लादेश में बहुप्रतीक्षित आम चुनाव को स्थगित करके अवैध रूप से अनिश्चित काल तक सत्ता में बने रहने का नापाक प्रयास कर रहे हैं। लोकतंत्र विरोधी हरकतें कर रहे हैं और मानवाधिकारों का उल्लंघनपत्रकारों पर दमन और हिंदुओंईसाइयों और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों बर्बर हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही, यूनुस पर कट्टर इस्लामवादियों और जेहादियों को सरकारी सुविधाएं देने और यूएस डीप स्टेटपाकिस्तानी आईएसआई और विदेशी हितों को बांग्लादेश में लाभ पहुंचाने के गंभीर आरोप हैं। यूनुस की इन हरकतों से बांग्लादेश छद्म युद्ध, अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और नार्को-तस्करी के खतरनाक दलदल में धंसता जा रहा है।

किंग चार्ल्स हार्मनी अवार्ड  हाल ही वर्ष 2024 में शुरू किया गया है, लेकिन यूनुस इसे ऐतिहासिक पुरस्कार बताने के प्रचार-प्रसार में लगे हैं। इस पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून थे। एक साल पहले शुरू हुआ यह पुरस्कार ऐतिहासिक और सर्वाधिक प्रतिष्ठित कैसे हो गया, यह यूनुस या किंग चार्ल्स-3 ही बता सकते हैं। खुद गंभीर विवादों में घिरे ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-3 विवाद-पुरुष यूनुस को विवादास्पद पुरस्कार देने जा रहे हैं। आतंकवादी सरगना परिवार से प्राप्त धन से शुरू हुआ यह पुरस्कार बांग्लादेश को आतंकवाद में झोंक रहे मोहम्मद यूनुस को दिया जा रहा है।

Read More राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य अतिथि होंगे योगी

अधिक दिन पहले की बात नहीं है। ब्रिटेन के तब के राजकुमार चार्ल्स को 2011 और 2015 के बीच कतर के एक विवादास्पद नेता से लाखों डॉलर की नकदी से भरे सूटकेस और शॉपिंग बैग मिलने का खुलासा हुआ था। यह भी पर्दाफाश हुआ था कि वर्ष 2013 में राजकुमार चार्ल्स ने अमेरिका पर 9/11 को हुए हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी संगठन अल कायदा के कुख्यात सरगना ओसामा बिन लादेन के सौतेले भाई से एक मिलियन पाउंड (1.7 मिलियन डॉलर लिया था। इस लेनदेन के दो साल पहले ही ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने पाकिस्तान में घुस कर मारा था। जब मामला उजागर हुआ तो कहा गया कि वह धन प्रिंस ऑफ वेल्स चैरिटेबल फंड (पीडब्लूसीएफको दान में मिला था। प्रिंस चार्ल्स ने ओसामा बिन लादेन के सौतेले भाई बकर बिन लादेन और शफीक बिन लादेन से यह पैसा सऊदी अरब स्थित ब्रिटिश क्लेरेंस हाउस में लिया था। चार्ल्स ने 2013 में लंदन में बकर बिन लादेन से मुलाकात की थी और उसका उपहार स्वीकार करने पर सहमति जताई थी।

Read More  चाह हजार स्थानों पर होगा योगाभ्यास कार्यक्रम

वर्ष 2021 में ब्रिटिश मीडिया ने यह उजागर किया था कि चार्ल्स की चैरिटी संस्था प्रिंस फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने दान के बदले में एक सऊदी अरबपति को सम्मान के नागरिकता दिलाने में सक्रिय रोल अदा किया था। वह सऊदी अरबपति महफूज मारेई मुबारक बिन महफूज थाजिसने चार्ल्स को बड़ी रकम दान की थी। आरोपों की आंतरिक जांच के बाद फाउंडेशन के प्रमुख माइकल फॉसेट ने 2021 में इस्तीफा दे दिया था। इससे पहलेद संडे टाइम्स ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्रिंस चार्ल्स ने 2011 और 2015 के बीच एक विवादास्पद कतर के नेता से लाखों डॉलर की नकदी से भरे सूटकेस और शॉपिंग बैग व्यक्तिगत रूप से स्वीकार किए थे।

Read More घटते प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ती चिंताओं के बीच पर्यावरण संरक्षण की तत्काल आवश्यकता: राज्यपाल

प्रिंस ऑफ वेल्स के एक पूर्व सलाहकार ने लंदन के संडे टाइम्स को बताया कि कतर के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हमद बिन जसीम बिन जाबेर अल थानी ने प्रिंस के आधिकारिक लंदन निवास क्लेरेंस हाउस में निजी ऑफ-द-बुक मीटिंग के दौरान तीन डिलीवरी में ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी को बड़ी रकम दी थी। यहां यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि शेख हमद बिन जसीम बिन जाबेर अल थानी फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास का कट्टर समर्थक है। उसे यहूदियों से घोर नफरत है और इजराइल राज्य का वह हिंसक विरोधी है। इस्लामवादी कतरी शेख 3 मिलियन यूरो के नोटों का ढेर लेकर आया था, जो आज के विनिमय दरों के मुताबिक लगभग 3.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। चार्ल्स को मिले उपहारों में बेशुमार नकदी के साथ ही बेशकीमती डफल बैगएक सूटकेस और प्रसिद्ध फ़ोर्टनम और मेसन डिपार्टमेंट स्टोर से कई ब्रांडेड शॉपिंग बैग वगैरह भी शामिल थे।