सामाजिक सुरक्षा देने में भारत दूसरे नंबर पर

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की विश्व सामाजिक सुरक्षा रिपोर्ट

सामाजिक सुरक्षा देने में भारत दूसरे नंबर पर

एक दशक में भारत ने लगाई 45 फीसदी की छलांग

नई दिल्ली, 13 जून (एजेंसियां)। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की विश्व सामाजिक सुरक्षा रिपोर्ट ने कहा है कि भारत अपने नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा देने में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। आंकड़े कहते हैं कि भारत में 94 करोड़ से भी अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा दे रहा है। 2015 में ये 19 प्रतिशत था जो अब 2025 में 64.3 प्रतिशत हो गया है यानी 10 वर्षों में ये आंकड़ा 45 प्रतिशत तक बढ़ा है।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस रिपोर्ट पर कहा कि भारत की सामाजिक सुरक्षा कवरेज में हुई यह वृद्धि दुनिया में सबसे तेज विस्तार है। लाखों ऐसे लोग हैं जो विभिन्न खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। ये सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य समाज के आखिरी व्यक्ति तक सशक्तिकरण लाना है। जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के 113वें सत्र में ILO के महानिदेशक गिल्बर्ट एफ होंगबो के साथ केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में गरीबों और मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाई हैं।

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) श्रम अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है। ये समय-समय पर अपने 187 सदस्य देशों के बीच सामाजिक सुरक्षा कवरेज का मूल्यांकन करती है। इसके तहत 9 श्रेणियों में आंकड़े लागू किए जाते हैं। इनमें बेरोजगारी भत्तापरिवार और बाल लाभस्वास्थ्य सुरक्षावृद्धावस्था पेंशनरोजगार संबंधी चोट का लाभमातृत्व लाभदिव्यांगता लाभआय बदलने के जरिए बिमारी का लाभ और सर्वाइवर बेनेफिट शामिल होते हैं।

आईएलओ की मान्यता प्राप्त करने के लिए किसी भी देश की सामाजिक सुरक्षा योजना को कानूनी तौर पर समर्थितसक्रिय रूप से लागू और पिछले तीन वर्षों के सत्यापित आंकड़ों के साथ प्रस्तुत किया जाना जरूरी होता है। भारत की सामाजिक सुरक्षा प्रणाली में विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से काफी विस्तार हुआ है। इसका लक्ष्य लाखों लोगों को वित्तीय सुरक्षास्वास्थ्य देखभाल और खाद्य सहायता पहुंचाना है। इन कार्यक्रमों ने देश भर में आजीविका में सुधार और गरीबी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें आयुष्मान भारतई-श्रम पोर्टलप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनाअटल पेंशन योजना समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं।

Read More पंजा-लालूटेन के जंगलराज से आगाह रहें : मोदी

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन का 48.8 प्रतिशत का आकलन भारत के सामाजिक सुरक्षा परिदृश्य के लिहाज से अभी अधूरा है। रिपोर्ट के अनुसारयह डेटा अभी पूलिंग अभ्यास का पहला चरण है। इसमें 8 राज्यों के केंद्रीय और महिला-केंद्रित योजनाओं के लाभार्थियों के आंकड़े शामिल किए गए हैं। दूसरे चरण के पूरा होने के बाद भारत की कुल सामाजिक सुरक्षा कवरेज 100 करोड़ से अधिक तक पहुंच सकती है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज का व्यापक मूल्यांकन करने के लिए 19 मार्च 2025 को भारत के सामाजिक सुरक्षा डेटा पूलिंग अभ्यास के पहले चरण की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य भारत की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के डेटा को इकट्ठा करना है। पहले चरण में उत्तर प्रदेशराजस्थानमहाराष्ट्रमध्य प्रदेशतमिलनाडुओड़ीशाआंध्र प्रदेशतेलंगानाकर्नाटक और गुजरात सहित दस राज्यों को केंद्रीय स्तर पर डेटा एकत्र करने के लिए चुना गया है। सामाजिक सुरक्षा कवरेज के आंकड़ों को 2025 में अपडेट करने वाला भारत दुनिया का पहला देश भी है। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि इससे डिजिटाइजेशन और लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की प्रणाली में पारदर्शिता मजबूत हुई है।

Read More अमेरिका यात्रा की अनुमति को अदालत में चुनौती दें प्रियांक खड़गे: पी. चिदंबरम

#SocialSecurityIndia, #ILOReport, #64PercentCoverage, #SecondInSocialSecurity, #94CroreBeneficiaries

Read More एयर इंडिया की फ्लाइट में केबिन क्रू के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में डॉक्टर हिरासत में