मोदी क्रोएशिया पहुंचे, भारत के समर्थन में खड़ा क्रोएशिया

मोदी क्रोएशिया पहुंचे, भारत के समर्थन में खड़ा क्रोएशिया

अल्बर्टा कनानास्किस, 18 जून (एजेंसियां)। कनाडा के अल्बर्टा स्थित कनानास्किस में हुए जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए। क्रोएशिया पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। क्रोएशिया गणराज्य के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर गए हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा होगीजो द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने वाली है। पीएम मोदी और प्रधानमंत्री प्लेंकोविच द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। पीएम मोदी क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से मिलेंगे। क्रोएशिया की यात्रा यूरोपीय संघ में भागीदारों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी दिखाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कनाडा से क्रोएशिया रवाना होने की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा बहुत ही शानदार और सफल रही। प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षाप्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे वैश्विक संदर्भ में प्रमुख मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

क्रोएशिया में भारत के राजदूत अरुण गोयल ने कहाअगर हम भारत और क्रोएशिया के बीच वर्तमान व्यापार संख्या को देखेंहालांकि यह साल दर साल बढ़ रहा हैआज की तारीख में क्रोएशियाई निर्यात 27 बिलियन डॉलर है और वे भारत को केवल 70 मिलियन डॉलर का निर्यात कर रहे हैं जो कि 0.26 प्रतिशत है। क्रोएशिया 47 बिलियन डॉलर के सामान और सेवाओं का आयात कर रहा है और वे भारत से केवल 380 मिलियन डॉलर का आयात कर रहे हैं जो कि 0.67 प्रतिशत है। भारत और क्रोएशिया के बीच दोनों दिशाओं में व्यापार में वृद्धि की गुंजाइश बहुत अधिक है। वर्तमान में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द तीसरी बन जाएगी। यह यात्रा हमें एक ऐसा साझेदार खोजने में मदद करेगीजिसके माध्यम से हम यूरोपीय संघ के साथ अधिक संतुलित और अनुकूल एफटीए प्राप्त कर सकेंगे।

क्रोएशिया में भारत के राजदूत अरुण गोयल ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कहाक्रोएशिया ने खुद आतंकवादकट्टरवाद और उग्रवाद का अनुभव किया है। जब पहलगाम की घटना हुईतो क्रोएशिया के लोग स्तब्ध रह गए। मुझे अपने निजी फोन पर कई क्रोएशियाई लोगों के संदेश मिले। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत की संतुलित और संयमित प्रतिक्रिया की सभी क्रोएशियाई लोगों ने सराहना की। अगर आप सड़क पर किसी से भी बात करेंगेतो आप पाएंगे कि क्रोएशियाई लोग भारत के दृष्टिकोण का समर्थन कर रहे हैं। वे पूरी तरह से भारत के साथ हैं।

Read More ईरान में फंसे 90 कश्मीरी छात्र आज रात पहुंचेंगे देश

उधर, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की फोन पर हुई बेबाक वार्ता का संदर्भ रखते हुए भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहाआज प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जो लंबी बातचीत हुईउसमें कई बातें सामने निकलकर आई हैं। कांग्रेस पार्टी जी-7 सम्मेलन और जाति जनगणना पर झूठ फैला रही थी। इसी कांग्रेस ने भारतीय सेना के विरोध में कई झूठ फैलाए थे। कांग्रेस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर भारत ने संघर्ष विराम किया था लेकिन इनके सांसद सलमान खुर्शीदशशि थरूर और मनीष तिवारी ने भी कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत किसी अन्य देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान के अनुरोध के बाद रोका गया था। इसमें अमेरिका की मध्यस्थता या व्यापार सौदे की पेशकश जैसी कोई वजह नहीं थी।

Read More इंडी गठबंधन मिलकर लड़ेगा विधानसभा चुनाव

#ModiInCroatia, #CroatiaStandsWithIndia, #HistoricVisit, #IndiaCroatiaTies, #ModiZagreb, #DiplomaticMilestone

Read More अमरनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित