दोगुना किराया वसूलने पर १२० से अधिक ऑटो जब्त

दोगुना किराया वसूलने पर १२० से अधिक ऑटो जब्त

बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| ऑटो चालकों द्वारा निर्धारित किराया से अधिक किराया वसूलने के आरोपों के बाद आरटीओ अधिकारियों ने निरीक्षण अभियान शुरू किया| अधिकारियों ने बताया कि दोपहर तक नियमों का उल्लंघन करने पर १२० से अधिक ऑटो जब्त किए गए हैं|

निर्धारित किराया से अधिक किराया वसूलने वाले, कानून का उल्लंघन करने वाले और यात्रियों से अधिक पैसे वसूलने वाले ऐप आधारित और अन्य ऑटो चालकों के परमिट रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं| इस संबंध में परिवहन विभाग की संयुक्त आयुक्त शोभा ने बताया कि ऑटो किराए में वृद्धि के बारे में जनता की ओर से शिकायतें मिल रही थीं| इसलिए हमने ऑटो किराए का निरीक्षण करने का फैसला किया है|

उन्होंने कहा कि सुबह से शहर में १०० से अधिक ऑटो जब्त किए गए हैं| निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उनके पास कोई दस्तावेज नहीं थे| उन्होंने कहा कि ऑटो चालकों के खिलाफ २५० से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं और हम एग्रीगेटर कंपनियों पर भी नजर रख रहे हैं| सरकार द्वारा दिए जाने वाले ऑटो किराए में ५ प्रतिशत सर्विस चार्ज जोड़ा जा सकता है|

इसके अलावा एग्रीगेटर कंपनियों को दोगुना किराया वसूलने का अधिकार नहीं है| हर जगह हमले हो रहे हैं| उन्होंने कहा कि वे इस पर काबू पा लेंगे| एक यात्री ने शिकायत की कि वे मेट्रो समेत कई जगहों पर बिना मीटर लगाए, सिर्फ २ किलोमीटर के लिए तीन गुना ज्यादा किराया वसूल रहे हैं|

Read More दक्षिण कन्नड़ और उडुपी के सभी प्रमुख बांध संरचनात्मक रूप से सुरक्षित घोषित