अयोध्या परिक्रमा मार्ग पर बन रहा भव्य वैक्स म्यूजियम

म्यूजियम में रामायण के 50 पात्रों की होंगी मोम की प्रतिमाएं

अयोध्या परिक्रमा मार्ग पर बन रहा भव्य वैक्स म्यूजियम

अयोध्या, 26 अगस्त (एजेंसियां)। रामनगरी अयोध्या में परिक्रमा मार्ग पर 10 हजार वर्ग फीट में वैक्स म्यूजियम बनाया जा रहा है। इसमें रामायण के 50 पात्रों की झलक दिखेगी। यह निर्माण नगर निगम करवा रहा है। भव्य वैक्स म्यूजियम को श्रद्धालु और पर्यटकों के लिए अक्टूबर में लोकार्पित किए जाने की तैयारी है। यह म्यूजियम परिक्रमा मार्ग पर 10 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बन रहा है।

इस म्यूजियम में श्रीराम सहित रामायण के 50 प्रमुख पात्रों के मोम के पुतले प्रदर्शित किए जाएंगेजो इतिहास और संस्कृति का जीवंत अनुभव प्रदान करेंगे। इस परियोजना पर अब तक 7.5 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। वैक्स म्यूजियम के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बल मिलेगा। परिक्रमा मार्ग पर बन रहा यह वैक्स म्यूजियम आधुनिक तकनीक और कला का अनूठा संगम होगा। इसमें प्रवेश करते ही पहले श्रीराम का मंदिर मिलेगा। म्यूजियम में रामायण के 50 प्रमुख पात्रों के मोम के पुतले प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें श्रीरामसीतालक्ष्मणहनुमानसुग्रीव व जटायु जैसे पात्र शामिल होंगे। हर पुतले को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि वे जीवंत और यथार्थवादी प्रतीत हों। इन पुतलों को बनाने में महाराष्ट्र की एक संस्था केरल के विशेषज्ञों की सेवाएं ले रही हैं। अयोध्या पहले से ही अपने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए विख्यात है। राम मंदिरहनुमानगढ़ीकनक भवन और सरयू नदी के घाट हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं।

कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बनाने की दिशा में वैक्स म्यूजियम एक और कदम है। इस बार वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन दीपोत्सव को और भी यादगार बना देगा। यहां सड़कों का चौड़ीकरणसरयू नदी के घाटों का सुंदरीकरण और अन्य बुनियादी ढांचों का विकास भी तेजी से हो रहा है। म्यूजियम में रामायण के राम-रावण युद्धसीता हरणहनुमान की लंका यात्रा और राम-सेतु निर्माण जैसे प्रमुख प्रसंगों को दृश्यात्मक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। इन दृश्यों को देखकर आगंतुकों को ऐसा प्रतीत होगामानो वे रामायण काल में पहुंच गए हों। म्यूजियम में आधुनिक तकनीकों जैसे ऑडियो-विजुअल प्रभाव और इंटरैक्टिव डिस्प्ले का भी उपयोग किया जाएगा।

यह परियोजना पीपीपी मॉडल पर संचालित है। इसे दीपोत्सव के अवसर पर आम जनता के लिए खोलने की योजना है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि इसके निर्माण की नगर निगम की ओर से लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। वैक्स म्यूजियम म्यूजियम के बनने से अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम मिलेगा।

Read More एसआईटी कार्यालय में सुजाता भट से हुई पूछताछ

#अयोध्या, #परिक्रमार्ग, #वैक्सम्यूजियम, #रामनगरी, #AyodhyaNews, #TourismUP, #WaxMuseum, #CulturalHeritage, #UPTourism, #BreakingNews

Read More समुद्र में एक साथ उतरे रूस और चीन, ट्रंप-NATO की उड़ी नींद