दोषी की पत्नी ने अपने बच्चे की हत्या कर खुद को लगाई फांसी

दोषी की पत्नी ने अपने बच्चे की हत्या कर खुद को लगाई फांसी

उडुपी/शुभ लाभ ब्यूरो| ब्रह्मवार थाना क्षेत्र के कुंजालु हेरांजे क्रॉस के पास एक महिला और उसका छोटा बच्चा अपने घर में फंदे से लटके पाए गए| मृतकों की पहचान सुष्मिता (३५) और उनकी बेटी श्रेष्ठा (१ वर्ष और ६ महीने) के रूप में हुई है|

बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब सुष्मिता के पति अदालती काम से बेंगलूरु गए थे| उडुपी के पुलिस अधीक्षक हरिराम शंकर, जिन्होंने घटनास्थल का दौरा किया, ने संवाददाताओं को बताया १ सितंबर की दोपहर ब्रह्मवार में एक महिला और उसका बच्चा फंदे से लटके पाए गए| मृतकों की पहचान सुष्मिता और उनकी डेढ़ साल की बेटी के रूप में हुई है| प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि माँ ने पहले बच्चे की जान लेने के बाद यह आत्मघाती कदम उठाया| एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने घटना की पूरी जिम्मेदारी ली है| यह भी पता चला है कि उसके पति को २००९ में धारा ३०७ (हत्या का प्रयास) के एक मामले में उच्च न्यायालय द्वारा दोषी ठहराया गया था| पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है|

Tags:

Related Posts