क्या सिद्धरामैया में सोनिया गांधी से यह पूछने का साहस है कि, क्या आप कन्नड़ जानती हैं?
बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| भाजपा विधायक सुरेश कुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धरामैया से पूछा है कि क्या उनमें सोनिया गांधी से यह पूछने का साहस है कि "क्या आप कन्नड़ जानते हैं?
उन्होंने वेबसाइट पर लिखा सिद्धरामैया, क्षमा करें, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कन्नड़ पर आपकी नेता सोनिया गांधी जितनी पकड़ नहीं है| क्योंकि आपने सोनिया गांधी से कभी यह नहीं पूछा कि क्या आप कन्नड़ जानते हैं| या आपने पूछने की हिम्मत ही नहीं की| आखिर आपकी पार्टी के नेता भारत के राष्ट्रपति से भी बड़े हैं? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अखिल भारतीय वाक् एवं श्रवण संस्थान के हीरक जयंती समारोह में भाग लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर मैसूरु पहुँचीं|
शिष्टाचार के तहत, राज्यपाल थावर चंद गहलोत और मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया| कार्यक्रम में राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और कई अन्य लोग शामिल हुए| कार्यक्रम में राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए, सिद्धरामैया ने पूछा ‘मैडम, क्या आप कन्नड़ जानती हैं? फिर भाषण देते हुए कहा, ‘मैं कन्नड़ में बोलूंगा|