फतेहपुर सीकरी महल में श्रीराम और हनुमान की मूर्तियां

एएमयू के प्रोफेसर इतिहासकार डॉ. रेजावी का दावा

फतेहपुर सीकरी महल में श्रीराम और हनुमान की मूर्तियां

अलीगढ़, 16 अक्टूबर (एजेंसियां)। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के इतिहास विभाग के शिक्षक और मुगलों के अधीन रहे शहरों पर शोध करने वाले प्रो. नदीम रेजावी ने कहा कि फतेहपुर सीकरी के महल की दीवारों पर श्रीराम और हनुमान जी की मूर्तियां दिखाई देती हैं। वह बृहस्पतिवार को यूनिवर्सिटी की अलीगढ़ सोसायटी ऑफ हिस्ट्री एंड आर्कियोलॉजी (एएसएचए) के तत्वावधान में सम्राट अकबर की जयंती पर अकबर की समकालीन भारत में प्रासंगिकता विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे।

प्रोफेसर रेजावी ने अकबर की सत्य की खोज में अंतरधार्मिक संवाद और विभिन्न परंपराओं के बीच समझ बढ़ाने के प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि अकबर के समग्र संस्कृति के आदर्श फतेहपुर सीकरी की कला और वास्तुकला में प्रतीकात्मक रूप से प्रकट होते हैंजहां श्रीराम और हनुमान जी की मूर्तियां महल की दीवारों पर दिखाई देती हैं।

प्रो. शीरीं मूसवी ने कहा कि अशोकअकबर और नेहरू जैसे तीन दूरदर्शी शासकों ने भारत की समावेशी पहचान को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाई। प्रो. रेजावी ने अकबर की धार्मिक नीति को उजागर कियाजिसमें उन्होंने कई हिंदुओं को साम्राज्य सेवा में शामिल किया। प्रो. रेजावी की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से फतेहपुर सीकरी रिविजिटेड पुस्तक जल्द प्रकाशित होने वाली है। प्रख्यात इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब ने अकबर के मित्र और इतिहासकार अबुल फजल के विचारों के बारे में बताया।

#एएमयू, #प्रोफेसररेजावी, #फतेहपुरसीकरी, #श्रीराम, #हनुमान, #अकबर, #इतिहास, #अलीगढ़मुस्लिमयूनिवर्सिटी, #भारतीयसंस्कृति, #वास्तुकला

Read More पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा रहा भारत की टेंशन! विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की विदेश मंत्री गिदोन सा'र से बात