वापस लौटे 104 पाकिस्तानी, 29 भारतीय भी आए
भारत सरकार के फरमान पर शुरू हुई कार्रवाई
On
अमृतसर, 24 अप्रैल (एजेंसियां)। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत पाकिस्तानी नागरिकों का वापस लौटना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को अटारी बॉर्डर से 104 पाकिस्तानी नागरिक अपने मुल्क वापस लौट गए। वहीं 29 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत वापस आए हैं।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर वापस जाने का आदेश दिया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे से ही अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिक पहुंचने लगे। उन सभी नागरिकों के दस्तावेज चेक करने के बाद बीएसएफ अधिकारियों ने उन्हें बॉर्डर क्रॉस करवा दिया। शाम करीब पांच बजे तक 104 पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौट गए। इसी तरह 29 भारतीय पाकिस्तान से भारत लौटे।
Tags: