भाजपा को सुहास शेट्टी की हत्या का राजनीति के लिए फायदा नहीं उठाना चाहिए: शिवकुमार

भाजपा को सुहास शेट्टी की हत्या का राजनीति के लिए फायदा नहीं उठाना चाहिए: शिवकुमार

बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि भाजपा को मेंगलूरु में सुहास शेट्टी की हत्या का राजनीति के लिए फायदा नहीं उठाना चाहिए| कर्नाटक राज्य में शांति है| भाजपा को शांति बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए|

विधान सौधा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस हत्या में शामिल दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी| हम इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे| मैं भाजपा के इस आरोप का जवाब नहीं दूंगा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है| मेंगलूरु पुलिस बहुत सक्षम है| उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में कानूनी कार्रवाई की जाएगी|

Tags: