बलूचिस्तान में शीघ्र होगी अंतरिम सरकार की घोषणा!

बलूचिस्तान ने कर दिया स्वतंत्र राष्ट्र होने का दावा

बलूचिस्तान में शीघ्र होगी अंतरिम सरकार की घोषणा!

क्वेटा09 मई (एजेंसियां)। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बाईस अप्रैल को आतंकवादी हमला करवाकर पाकिस्तान बुरी तरह फंस गया है। इस हमले से दोनों के बीच के सैन्य टकराव पर सारी दुनिया की नजर है। इस बीच खबर है कि पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बलूचिस्तान प्रांत ने पाकिस्तान से अलग होने और स्वतंत्र राष्ट्र होने की घोषणा कर दी है। यह भी कहा है कि आजाद बलूचिस्तान में अंतरिम सरकार की घोषणा शीघ्र की जाएगी। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा पाकिस्तान का नौवां सबसे बड़ा शहर है। लेखक मीर यार बलोच द्वारा आजादी की घोषणा के सार्वजनिक किए जाने से पाकिस्तान में खलबली मच गई है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में गुरुवार देर रात पाकिस्तानी सेना पर सिलसिलेवार हमले हुए। इन हमलों में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गयाजिसमें फ्रंटियर कोर का मुख्यालयसुरक्षा चेकपोस्ट और हजारा टाउन की सेना पोस्ट शामिल है। हथियारबंद बलूचों ने क्वेटा स्थित फ्रंटियर कोर मुख्यालय मुख्यालय को निशाना बनाया। हमले से पहले कई जोरदार विस्फोट हुए और उसके बाद भीषण गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। क्वेटा के कंबरानी रोड स्थित सफर खान चेक पोस्ट पर भी कम से कम दो विस्फोट हुए। किरानी रोड स्थित हजारा टाउन की सेना पोस्ट पर भी हथियारबंद बलूचों ने हमला किया। धमाकों और गोलीबारी की आवाजें पूरे इलाके में गूंजती रहीं। बलूच विद्रोहियों के इस हमले में कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। बलूच विद्रोहियों ने बलूचिस्तान की आजादी की घोषणा कर दी है।

बलूचिस्तान के लोग अपनी आजादी को लेकर मुखर हो रहे हैं। बलूचों ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करने और अलग देश बनाने की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि भारत में उनके लिए अलग से दूतावास बने। प्रसिद्ध बलूच लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए। उन्होंने पाकिस्तान से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की घोषणा की। उन्होंने भारत सरकार से भारत में बलूच दूतावास खोलने की अनुमति मांगी है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से अपील की कि वह बलूचिस्तान में शांति रक्षक दल भेजे और पाकिस्तानी सेना को यहां से जाने के लिए कहे। बलूचिस्तान के प्रतिष्ठित लेखक मीर यार बलोच ने बलूचिस्तान की आजादी के फैसले को सार्वजनिक फोरम पर साझा कर दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी पाकिस्तान के पतन के निकट होने के कारण जल्द ही बलूचिस्तान के आजाद होने की घोषणा होगी। उन्होंने भारत से अनुरोध किया कि वह बलूचिस्तान के आधिकारिक कार्यालय और दिल्ली में दूतावास की अनुमति दे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से भी अनुरोध किया है कि वह बलूचिस्तान के लोकतांत्रिक गणराज्य की स्वतंत्रता को मान्यता दे और अपना समर्थन देने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों की बैठक बुलाए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को बलूचिस्तान में अपने शांति मिशन को तुरंत भेजना चाहिएजिससे पाकिस्तान की कब्जे वाली सेना से बलूचिस्तान के क्षेत्रोंवायु क्षेत्र और समुद्र को खाली करने और सभी हथियार और संपत्ति बलूचिस्तान में छोड़ने के लिए कहे। मीर यार बलोच ने कहा कि अब सेनाफ्रंटियर कोरपुलिससैन्य खुफियाआईएसआई और नागरिक प्रशासन में सभी गैर-बलूच कर्मियों को तुरंत बलूचिस्तान छोड़ देना चाहिए। साथ ही बलूचिस्तान का नियंत्रण जल्द ही स्वतंत्र बलूचिस्तान राज्य की नई सरकार को सौंप दिया जाए।

मीर यार ने कहा कि जल्द ही अंतरिम सरकार की घोषणा होगी। मंत्रिमंडल में बलूच महिलाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व होगा। बलूचिस्तान की स्वतंत्र सरकार का राजकीय समारोह जल्द ही आयोजित किया जाएगा। मित्र देशों के राष्ट्राध्यक्षों को राष्ट्रीय परेड देखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। हम उनसे आशीर्वाद मांगेंगे। उन्होंने बलूचिस्तान में रहने वाले हिंदू समुदाय को आश्वस्त किया है कि वे निश्चिंत रहें। उन्हें और हिंगलाज माता मंदिर सहित उनके सभी धार्मिक स्थलों को पाकिस्तानी सेना के आतंकवाद और आक्रमण से बचाया जाएगा। बलूचिस्तानपाकिस्तान की कायर सेना को ऐसा बड़ा सबक सिखाने में सक्षम हैजिसे उसके उसकी सात पीढ़ियां कभी नहीं भूलेंगी। बलूचिस्तान में अब कोई भी पाकिस्तानी किसी हिंदू से कलमा पढ़ने के लिए कहने और उसकी पत्नी और बच्चों के सामने उसकी हत्या करने की हिम्मत नहीं करेगा।

Read More भारत-पाक तनाव के बीच अलमट्टी और अन्य बांधों पर कड़ी चौकसी और सुरक्षा व्यवस्था