फर्जी खबरें फैलाने वालों और अफवाहों के खिलाफ होगी कार्रवाई: बी. दयानंद

फर्जी खबरें फैलाने वालों और अफवाहों के खिलाफ होगी कार्रवाई: बी. दयानंद

बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| चल रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और उससे जुड़े घटनाक्रमों के बारे में फर्जी खबरें फैलाने वालों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बेंगलूरु शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है|

 दयानंद ने कहा कि उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को रोकने के लिए मंडल प्रमुखों और कर्मचारियों को सतर्क रहने और सोशल मीडिया पर नजर रखने का निर्देश दिया है| उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहों के कारण लोग जरूरी सामान जमा करने लगे हैं| उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों और फर्जी खबरों पर विश्वास न करें| उन्होंने स्पष्ट किया कि घटनाक्रम को लेकर आम अलर्ट है और आवश्यक सावधानियां और सुरक्षा व्यवस्था की गई है|

Tags: