देवेगौड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की

 देवेगौड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की

बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर हमले के मद्देनजर आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की है|

देवेगौड़ा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी प्रशंसा व्यक्त की है| प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने पाकिस्तान के साथ युद्ध की स्थिति में उनके सक्षम नेतृत्व की प्रशंसा की| उन्होंने कहा कि वह ७ मई को पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना करते हैं| मैं पहले दिन से ही इस संबंध में आपके द्वारा उठाए गए निर्णायक और परिपक्व कदमों को देख रहा हूं| जैसे ही आपको आतंकवादी हमलों के बारे में पता चला, आपने सऊदी अरब की अपनी यात्रा बीच में ही रोक दी और रणनीतिक बैठकें करने के लिए स्वदेश लौट आए| इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय समर्थन को जुटाते हुए तथा इससे हमारे सशस्त्र बलों को मिली प्रेरणा को भी देखा है|

देवेगौड़ा ने यूरोपीय देशों की अपनी यात्रा रद्द करने और ऐसी आपातकालीन स्थिति में देश की सेवा में संलग्न होने के लिए मोदी की सराहना की| मैं जानता हूं कि गहरी आध्यात्मिक शक्ति और निरंतर प्रार्थना की शक्ति के बिना ऐसी स्थिति में संतुलन हासिल करना मुश्किल है| उन्होंने आध्यात्मिक रूप से मजबूत होने तथा अतीत में भी अपनी क्षमताओं को साबित करने के लिए उनकी प्रशंसा की| ईश्वर आपके और हमारे महान देश के साथ रहें| आतंकवाद जैसी बुराइयों के खिलाफ धर्मयुद्ध का ऐलान करने वाले हमारे देश ने हमेशा एक शांतिप्रिय राष्ट्र के रूप में दुनिया में सकारात्मक रोशनी फैलाई है|

हालांकि, अगर किसी को लगता है कि यह हमारी कमजोरी है, तो उन्हें अब हमारी ताकत का एहसास होना चाहिए| हमारे सामने आने वाली चुनौतियाँ निश्चित रूप से यहीं समाप्त नहीं होंगी| लेकिन, यह राहत की बात है कि हम सभी एक राष्ट्र के रूप में एकजुट हैं| हम मिलकर संघर्ष करते हैं| लेकिन हम एक राष्ट्र और एक व्यक्ति के रूप में एक साथ आगे बढ़ेंगे|

Read More एक करोड़ की रजिस्ट्री पर स्टाम्प शुल्क में मिलेगी 1% छूट

Tags: