यूपी में आंधी-बारिश से भारी तबाही, 51 लोगों की मौत

यूपी में आंधी-बारिश से भारी तबाही, 51 लोगों की मौत

लखनऊ, 23 मई (एजेंसियां)। उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश से मची तबाही में 51 लोगों की मौत हो गई। बुधवार की रात से बृहस्पतिवार सुबह तक के बीच लगभग पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश ने तबाही मचाई। इस बीच पेड़ और दीवार गिरने से हुए हादसों में 51 लोगों की मौत हो गई। बिजली के पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हुई। बुलंदशहर में 89 किमी प्रति घंटे तो मेरठ में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। आगराअलीगढ़ क्षेत्र के साथ प्रदेश के अन्य पूर्वी इलाकों में भी 50 से 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे कई इलाकों में टिन की छतें और छप्पर उड़ गए।

राजधानी लखनऊ के साथ अवध के 12 जिलों में बुधवार देर रात आंधी के साथ तेज बारिश हुई। बिजली गिरने से अंबेडकरनगर के कुसुमखोर गांव के अजय सिंह उर्फ गुड्डू (48) की मौत हो गई। दीवार गिरने से अमेठी के मैंझार गांव में सीतापति (59) और अयोध्या में रुदौली निवासी सूर्यकला (55) ने दम तोड़ दिया। ब्रज में भी 17 लोगों की जान चली गई। इनमें आगरा में तीनकासगंज में चार महिलाओं सहित 6 लोगों की जान चली गई। एटा में पांचफिरोजाबाद में दो महिलाओंटूंडला में एक बच्चे की मौत हो गई। बदायूं के बिल्सी में गिरी दीवार के मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई।

मुरादाबाद में आंधी के दौरान हवा के झोंके से छत से गिरी महिला की मौत हो गई। कानपुर व आसपास और बुंदेलखंड के जिलों में 22 लोगों की मौत हो गई। इनमें फतेहपुर में पांचऔरैया में चारकानपुर और कन्नौज में तीन-तीनइटावा और कानपुर देहात में दो-दो और बुंदेलखंड के झांसी में दोचित्रकूट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आजमगढ़ के अतरौलिया बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हाथरस में एक युवकअलीगढ़ में एक वृद्धा की मौत हो गई। इसके अलावा पश्चिम यूपी के मेरठ में एकबागपत में दो लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिशओलावृष्टि से प्रभावित जिलों के अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नजर रखें। आपदा से जनहानि और पशुहानि में प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। साथ हीसर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजेंताकि इस संबंध में आगे कार्रवाई की जा सके।

Read More कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट लिमिटेड की ब्रांड एंबेसडर बनी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया