अंतरिक्ष से शुभांशु की सकुशल वापसी पर लखनऊ खुश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई और शुभकामनाएं

अंतरिक्ष से शुभांशु की सकुशल वापसी पर लखनऊ खुश

शुभांशु की मां बोलीं, शब्दों में बयान नहीं कर सकती खुशी

लखनऊ, 15 जुलाई (एजेंसियां)। अंतरिक्ष से सकुशल लौटे भारतीय पायलट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी और उनकी उपलब्धि को उत्तर प्रदेश और देश के लिए गौरव का क्षण बताया। सीएम योगी ने कहा, वेलकम बैक टू अर्थ! ऐतिहासिक एक्सिओम मिशन को सकुशल सम्पन्न कर सफल वापसी पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला व उनकी टीम को हार्दिक बधाई। आपकी उपलब्धि साहससमर्पण और विज्ञान के प्रति संकल्प का गौरवपूर्ण प्रतीक है। आज हर भारतीयविशेषकर उत्तर प्रदेश वासी गौरवान्वित है। भारत आपके स्वागत को उत्सुक है।

लखनऊ निवासी अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के यान की कैलीफोर्निया के तट पर सुरक्षित लैंडिंग देख उनके माता-पिता काफी भावुक हो गए। माता-पिता ने कहा कि यह हमारे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन लखनऊ निवासी शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अपना मिशन पूरा कर वापस लौट आए हैं। मंगलवार को अपराह्न तीन बजे उनका यान कैलीफोर्निया के तट पर उतरा। अंतरिक्ष यान के सकुशल लैंड करते ही उनके माता-पिता भावुक हो गए। उन्होंने इस दौरान लैंडिंग का सजीव प्रसारण देखा। लखनऊ के सीएमएस स्कूल में पहले से ही इसके लिए इंतजाम किए गए थे। शुभांशु की मां आशा देवी और पिता शंभू दयाल शुक्ला भावुक हो गए। मां बोलीं ये हमारे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है।

बहन शुचि मिश्रा ने कहाशुभांशु वापस आ गए हैं। यह पूरे देश के लिए बहुत गौरव का क्षण है। हम बहुत खुश और उत्साहित हैं। शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहामैं इस खुशी को शब्दों में बयान नहीं कर सकती। जब लैंड हो रहा था तब बस थोड़ा डर लगा था लेकिन सब अच्छे से हो गया है। ईश्वर साथ में हैंउन्होंने उसे वहां पहुंचाया था और उन्होंने ही उसे सुरक्षित लैंड कराया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है।

#ShubhanshuShukla, #LucknowCelebrates, #Axiom4, #SpaceHero, #LucknowPride, #CYShux, #SpaceReturn, #CityOverTheMoon

Read More चिकित्सा परंपरा और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा का प्रतीक है केजीएमयूः योगी

 

Read More म्यांमार से सटे अरुणाचल के 66 गांवों में काम शुरू